Sacrilege Near Golden Temple ; Gutka Sahib Torn Sangat Took Action | Amritsar | गोल्डन टेंपल के पास गुटका साहिब फाड़ा: आरोपी पकड़ा गया, SGPC के हवाले किया; ब्लू स्टार बरसी से पहले अमृतसर में हाई अलर्ट – Amritsar News

Actionpunjab
2 Min Read


आरोपी की तरफ से गुटका साहिब फाड़े गए अंगों को समेटते हुए एसजीपीसी कर्मी।

अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार देर रात परिसर में बने श्री गुरु अर्जन निवास सराय के बाहर गुटका साहिब फाड़ बेअदबी कर दी। ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के चलते परिसर के आसपास पहले से ही सुरक्षा कड़ी की गई है।

.

जिसके बावजूद हुई इस घटना के बाद संगत भड़क गई। आरोपी को पकड़कर उसके साथ मारपीट भी की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है और वह गोल्डन टेंपल के पास रहता है। आरोपी की पिटाई की गई और उसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के हवाले कर दिया गया।

उसने यह हरकत क्यों की, इस पर वह अभी चुप है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

बेअदबी की घटना को अंजाम देने वाला गुरप्रीत सिंह।

बेअदबी की घटना को अंजाम देने वाला गुरप्रीत सिंह।

घटना क्यों हुई, जांच में जुटी पुलिस

एडीसीपी जसरूप बाठ ने जानकारी दी कि गुटका साहिब की बेअदबी करने की कोशिश की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। बयान लिख कर पर्चा दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

गोल्डन टेंपल के पास कड़ी की गई सुरक्षा।

गोल्डन टेंपल के पास कड़ी की गई सुरक्षा।

अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर 6 जून को हर साल ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के रूप में घल्लूघारा दिवस मनाया जाता है, जिस दौरान अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर रहती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *