Former state president Satish Poonia met PM Modi | पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने की पीएम मोदी से मुलाकात: राजस्थान और हरियाणा के विकास और संगठनात्मक मुद्दों की दी जानकारी – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read


प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर पूनिया ने पीएम मोदी को राजस्थान और हरियाणा के विकास और संगठनात्मक मुद्दों की जानकारी दी।

.

पूनिया ने आतंकवादियों के खिलाफ भारत की सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजस्थान की अनूठी हस्तशिल्प कला कदंब की लकड़ी से निर्मित ‘होदा अम्बाबाड़ी’ की मूर्ति और बाड़मेर हस्तकला निर्मित पटटू (शॉल) भेंट कर बधाई दी।

इस मौके पर सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से सदैव नई ऊर्जा मिलती है। नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प से प्रदेश और देश के प्रति उत्थान को लेकर मार्गदर्शन मिलता है।

सतीश पूनिया के साथ उनके परिवार ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।

सतीश पूनिया के साथ उनके परिवार ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।

हमारे जैसे किसान परिवार में जन्मे सामान्य कार्यकर्ता को राज्य एवं राष्ट्र के लिये निरंतर कार्य करने की पीएम मोदी से प्रेरणा मिलती है। जिससे प्रतिबद्ध होकर विकास एवं संगठन की मजबूती के प्रति कार्य करने को नई ऊर्जा मिलती है।

पूनिया के साथ उनकी पत्नी मोहिनी पूनिया, पुत्र-पुत्रवधु महीप-सिप्पी, बेटी अनुष्का भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि हाल ही में पूनिया के बेटे की शादी हुई हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने नव विवाहित जोड़े को आशीवार्द भी दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *