yamunanagar Youth firing ipl final led screen dispute | यमुनानगर में आईपीएल मैच के दौरान युवक ने चलाई गोलियां: बंद दुकान के बाहर लगाई थी एलईडी, विरोध करने पर हुआ विवाद – Yamunanagar News

Actionpunjab
2 Min Read


हरियाणा के यमुनानगर में आईपीएल मैच को लेकर लगाई गई एलईडी को लेकर विवाद हो गया। यहां पर दुकान के बाहर लगाई गई एलईडी हटाने को लेकर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई।

.

आपको बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स इलैवन और रॉयल चैजेंर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। हरियाणा में दोनों टीमों के फैंस में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।

मौके पर जमा हुए लोग

मौके पर जमा हुए लोग

दुकान के बाहर लगाई थी एलईडी

जगाधरी के देवी भवन बाजार में मैच देखने के लिए एक बंद दुकान के बाहर एलईडी लगाई गई थी। बाजार में मौजूद सभी लोग एलईडी पर मैच देख रहे थे कि इस दौरान बंद दुकान के मालिक का कोई जानकार वहां पहुंचा और उसने दुकान के बाहर एलईडी लगाने का विरोध किया। इसी दौरान लोगों में बहस होने की बात भी सामने आई है। बताया जाता है कि दुकानदार के जानकार ने दो राउंड फायरिंग कर दी।

आरोपी को काबू किया : एसएचओ

बाजार में गोलियां चलने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। एसएचओ ने बताया कि फायरिंग करने वाले को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल लाइसेंसी या नहीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *