Man Attacked with Axe Inside Shop in Sonipat Village, Case Registered Under BNS Sections | सोनीपत में युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से पीटा: दुकान में धुसकर तीन हमलावरों ने किया हमला; पुरानी रंजिश के चलते वारदात – Sonipat News

Actionpunjab
2 Min Read



सोनीपत का सिविल हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया

सोनीपत में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव के ही तीन युवकों ने उसकी दुकान में घुसकर डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपि

.

शिकायतकर्ता जगबीर सिंह ने बताया कि अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय गांव गुहणा निवासी नरेन्द्र, उसका बड़ा भाई देवेन्द्र और भतीजा अनुज – तीनों हथियारों से लैस होकर दुकान में घुसे। नरेन्द्र ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया जो फिसलकर कान पर लगी, जिससे कान कट गया। इसके बाद अनुज ने उसके हाथ पर डंडा मारा और देवेन्द्र ने कंधे पर वार किया। जब पीड़ित ने जान बचाने के लिए भागा तो अनुज ने उसे लात मारी। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

शोर सुनकर पीड़ित के भतीजे नवीन और राजकुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसे हमलावरों से छुड़ाया। जाते-जाते आरोपी धमकी दे गए कि आज तो तू बच गया, अगली बार जान से मार देंगे। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल ले गए जहां उसका मेडिकल कराया गया।

पुलिस कार्रवाई और मुकदमा दर्ज

थाना सदर पुलिस ने शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गांव बड़वासनी में जाकर मामले की तस्दीक की। प्राथमिक जांच में घटना की पुष्टि होने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115, 117, 351 और 3(5) के तहत मुकदमा नंबर 217 दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी पीएसआई आशु राव को मामले की आगे की तफ्तीश सौंपी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *