Deputy CM Dr Premchand Bairwa on Rajsamand tour tomorrow | डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा कल राजसमंद आएंगे: इरिगेशन पाल पर ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान की करेंगे शुरुआत – rajsamand (kankroli) News

Actionpunjab
2 Min Read



उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा।

डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा गुरुवार को राजसमंद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो राजसमंद झील की इरिगेशन पाल पर ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ करेंगे।

.

जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम गुरुवार सुबह 8 बजे ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सुबह 11.30 बजे प्रस्थान पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। फिर 1 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जिले में 5 जून से 20 जून तक पूरे पखवाड़े नगर, गांव ढाणी तक जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए आयोजन किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 5 जून को गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रैली, रन फॉर एनवायरमेंट, नर्सरियों की विशेष सफाई, तुलसी पौधों का वितरण, हरियालो राजस्थान के लिए गड्ढे खोदना, सीसीटी व एसजीटी कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए शपथ, वन क्षेत्र में नेचर वॉक, ग्रीन ऑफिस इनिशिएटिव व एनर्जी ऑडिट की जानकारी, ईको- फ्रेंडली आर्ट निर्माण, नदियों, सरोवरों पर पूजन, कलश यात्रा, पीपल पूजन व पौधारोपण, एसएचजी के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय, निबंध, भाषण, कविता प्रतियोगिताएं, बाल सभा, प्रभात फेरी, जल स्रोतों की सफाई व मरम्मत, जल मित्रों की शपथ, नुक्कड़ नाटक एवं चिह्नित स्थानों पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *