Anees Bazmee’s entry in Marathi cinema | मराठी सिनेमा में अनीस बज्मी की एंट्री: एक्ट्रेस अमृता सुभाष बोलीं-  कंटेंट की वजह से जुड़े, उनकी फिल्मों ने बहुत सहारा और सांत्वना दी है

Actionpunjab
5 Min Read


3 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस अमृता सुभाष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जारण’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनीस बज्मी प्रस्तुत कर रहे हैं। अमृता इसे अपना बहुत बड़ा सौभाग्य मान रही है कि अनीस बज्मी जैसी बड़ी शख्सियत फिल्म से जुड़ी है।

वह कहती है कि यह ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि फिल्म की पूरी टीम के लिए अच्छी है। अनीस बज्मी ऐसी शख्सियत हैं जो सभी को साथ लेकर चलते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। पेश है उनसे हुई बातचीत के कुछ खास अंश..

सवाल- आप के लिए ‘जारण’ क्या है?

जवाब- ‘जारण’ एक ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी बहुत अच्छे तरीके से कही गई है। इसमें डर जैसी भावना को बहुत अच्छे तरीके से पेश की गई है। मुझे तो हर बार अच्छी कंटेंट वाली फिल्में ही पसंद आती हैं। इस बार भी अच्छे कंटेंट वाली फिल्म में काम करने का मौका मिला है।

सवाल- अनीस बज्मी कैसे जेहन में आए?

जवाब- एक बार तापसी पन्नू की पार्टी में अनीस सर से मुलाकात हुई थी। सर की फिल्मों की बहुत बड़ी फैन हूं। उनकी फिल्मों ने मुझे बहुत खुशी दी है। जब मैं उदास महसूस करती थी, तो अनीस सर की फिल्म ‘वेलकम’ देखती हूं। मुझे बहुत सहारा और सांत्वना मिलती है।

यह बात जब अनीस सर को बताई तो वे बहुत इंप्रेस हुए। उन्होंने कहा कि कि अगर मराठी में कुछ होगा तो बताना, उससे जुड़ना चाहूंगा। जब ‘जारण’ का पोस्टर आया तब मैंने सर को भेजा था, उन्हें पोस्टर पसंद आया और फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की।

मेरा मानना है कि कुछ अच्छा होना होता है तो अच्छे लोग जुड़ने शुरू हो जाते हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि अनीस बज्मी जैसी शख्सियत हमारी फिल्म से जुड़ी।

सवाल- अनीस बज्मी जैसी शख्सियत से आपने क्या सीखी?

जवाब- बिना किसी गॉड फादर के अनीस सर ने इंडस्ट्री में जो कर दिखाया है, उसके बारे में कहने के लिए शब्द ही नहीं है। वे सबको साथ लेकर चलते हैं। कुछ लोगों के लिए सक्सेस के अलग-अलग मायने होते हैं। उनमें से अनीस सर हैं। वे सोचते है कि अगर मुझे सक्सेस मिली है तो अपने आस पास के लोगों को भी साथ लेकर चलूं। यही बात मैं अनीस सर से सीखी है।

सवाल- अनीस बज्मी की फिल्म में हॉरर थ्रिलर के बाद भी एक मैसेज होता है, जारण का ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि इस फिल्म में भी कुछ मैसेज होगा?

जवाब- मैसेज जरूर है, लेकिन वो ज्ञान बांटने वाला नहीं है। इस फिल्म के माध्यम से जबरदस्ती ज्ञान देने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी दादी नानी जब इस तरह की कहानियां सुनाती थी तो वह याद रह जाती थी, क्योंकि वह बात अनुभव से निकलकर आती थी। वहीं बात इस फिल्म में मनोरंजक तरीके से कही गई है।

सवाल- आप ने रियल लाइफ में ब्लैक मैजिक जैसी किसी चीज का अनुभव किया है?

जवाब- मुझे तो कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ है, लेकिन हां अच्छी और बुरी एनर्जी में जरूर विश्वास करती हूं।

सवाल- कोविड के बाद कुछ बड़े स्टार की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन वो नहीं चलीं। जबकि कुछ ऐसी फिल्में आईं जो बिना किसी बड़े स्टार के कंटेंट की वजह से चलीं। इस बदलाव को कैसे देखती हैं?

जवाब- मैं तो इसे बड़े सकारात्मक नजरिए से देख रही हूं। ओटीटी की वजह से अब दर्शकों को अच्छे कंटेंट की चाह बढ़ गई है। वे अच्छे कंटेंट वाली फिल्में देखना चाहते हैं, इसीलिए अच्छे कंटेंट वाली फिल्में चल रही हैं। मुझे हिंदी सिनेमा के दर्शक ओटीटी की वजह से ही जानते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *