Crowds of devotees gathered at Brajghat on Ganga Dussehra | गंगा दशहरा पर ब्रजघाट में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों से पहुंचे लोग, प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था – Hapur News

Actionpunjab
2 Min Read


दानिश | हापुड़4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट पर बुधवार को गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए। उधर डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी केजी सिंह अफसरों के साथ गंगा तट मौजूद रहे।

दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही घाटों पर स्नान का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने इस पावन अवसर में हिस्सा लिया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा।

पापों का होता है नाश

ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाए जाने वाले इस पर्व का धार्मिक महत्व विशेष है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान से दस प्रकार के पापों का नाश होता है। इसलिए इसे दशहरा कहा जाता है। गढ़मुक्तेश्वर का यह पर्व धार्मिक श्रद्धा के साथ सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन गया है।

सीसीटीवी से की निगरानी

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। घाटों पर बैरिकेडिंग की गई। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए। पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार निगरानी करती रही। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी गई। आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों की टीमें नावों में तैनात की गईं। महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *