Writer of Chal Mera Putt’s reply to Pakistani comedian | PAK कॉमेडियन को पंजाबी फिल्म राइटर ने याद दिलाई औकात: छोरी हरियाणे आली बना चुके धवन बोले- ठाकुर से अपना घर नहीं चलता, फिल्में क्या चलाएगा – Jalandhar News

Actionpunjab
10 Min Read


‘चल मेरा पुत्त’ जैसी मशहूर पंजाबी फिल्म लिख चुके राकेश धवन ने पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर की पंजाबी फिल्मों को लेकर की जा रही ऊलजलूल बयानबाजी का जवाब दिया।

पाकिस्तान के बड़बोले कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर की पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर की जा रही ऊलजलूल बयानबाजी पर फिल्म राइटर राकेश धवन ने उन्हें उनकी औकात याद दिलाई है। कई सुपरहिट पंजाबी फिल्में देने वाले राकेश धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो ड

.

सुपरहिट पंजाबी फिल्म ‘चल मेरा पुत्त’ के तीनों सीक्वल राकेश धवन ने ही लिखे हैं। छोरी हरियाणे आली (कुड़ी हरियाणे वल दी) के लेखक भी धवन ही हैं। ‘चल मेरा पुत्त’ के हीरो पंजाबी गायक अमरिंदर सिंह गिल हैं और इसके तीनों पार्ट में इफ्तिखार ठाकुर काम कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में राकेश धवन ने पाकिस्तानी कॉमेडियन ठाकुर को टैग करते हुए लिखा- तुम तो पाकिस्तान में वल्गर कॉमेडी और कुछ TV शो तक सीमित थे। हमारी ‘चल मेरा पुत्त’ फिल्म ने तुम्हें इस लायक बनाया है कि तुम आजकल टीवी पर बैठकर इंटरव्यू दे पा रहे हो।

पाकिस्तानी कॉमेडियन ने 5 जून को एक बयान में दावा किया था कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पाकिस्तानी कलाकारों के दम पर चलती है। हम ही पंजाबी फिल्मों की कॉमेडी लिखते हैं, डायलॉग सुधारते हैं और हमारी वजह से वहां फिल्में हिट हो रही हैं। राकेश धवन ने ठाकुर के इसी दावे के जवाब में यह पोस्ट की है।

पहले जानें कौन हैं राकेश धवन

अब तक 20 फिल्मों की स्टोरी लिख चुके राकेश धवन पंजाबी फिल्मों के बड़े राइटर हैं और अब तक तकरीबन 20 फिल्में लिख चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों का स्क्रीन-प्ले और डायलॉग भी लिखे हैं। पंजाबी मूवी ‘चल मेरा पुत्त’ उनकी सुपरहिट फिल्मों में है। इस फिल्म के प्रमुख 6 कलाकारों में से 3 भारतीय और 3 पाकिस्तानी हैं।

‘चल मेरा पुत्त’ फिल्म के तीनों पार्ट की स्टोरी राकेश धवन ने ही लिखी और इसका चौथा पार्ट इसी साल आने वाला है। इसी फिल्म ने इफ्तिखार ठाकुर को नई पहचान दिलाई।

6 बड़ी बातें जो राकेश धवन ने PAK कॉमेडियन को कहीं… हम फिल्म बना चुके इसलिए रिलीज करना मजबूरी

राकेश धवन ने पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर को टैग करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- ओ ठाकुर, तेरे से तेरा घर नहीं चलता, पंजाबी सिनेमा तू खाक चलाणा। तेरी इस बकवासबाजी से पहले हम फिल्म बना चुके थे इसलिए उसे रिलीज करना पड़ रहा है क्योंकि इसमें प्रोड्यूसर का तो कोई कसूर नहीं है। उसने पैसा लगाया है फिल्म में।

शूटिंग से पहले बकवास करते तो मुंह काला कर जहाज में चढ़ा देते राकेश धवन ने आगे लिखा- पुत्तर अगर यही बकवासबाजी तूने फिल्म के सेट पर की होती तो हमने तेरा मुंह काला करके तुझे पाकिस्तान वाले जहाज में चढ़ा देना था। तुमने और तुम्हारी ड्रामा कौम ने गंदी कॉमेडी के अलावा किया ही क्या है? ‘चल मेरा पुत्त’ फिल्म ने तुम्हे फैमिली ऑडियंस के लायक बनाया।

तुम्हारे खुद के लोग तुम्हें फिल्में नहीं देते पाकिस्तानी कॉमेडियन को टैग मैसेज में धवन ने आगे लिखा- तुम्हे तो तुम्हारे खुद के लोग अपनी फिल्मों में नहीं लेते। आजकल जो टीवी शो और इंटरव्यू तुम कर रहे हो, वो सब हमारी फिल्म ‘चल मेरा पुत्त’ फ्रेंचाइजी की देन है। आज तक तुम्हारी सिर्फ वही फिल्में चली हैं जो तुमने मेरे साथ की हैं। बाकी तुमने जो भी फिल्में कीं, वो सब फ्लॉप रहीं।

तुम्हारे किस्से बता दिए तो पाकिस्तानी ही तुम्हें माफ नहीं करेंगे धवन ने आगे लिखा- मेरा मुंह मत खुलवाओ। अगर मैंने ऑडियंस को तुम्हारे वो सब झूठे किस्से सुनाने शुरू कर दिए जो तुम हमारी फिल्म के सेट पर सुनाया करते थे तो पाकिस्तान के ही लोग तुम्हें माफ नहीं करेंगे। तुम्हारा काम क्या बंद हुआ, तुम तो पागल ही हो गए हो।

पाकिस्तानी कॉमेडियन नासिर से कहा- ठाकुर को समझाओ राकेश धवन ने अपनी पोस्ट के लास्ट में पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन नासिर चिन्यौटी को संबोधित करते हुए लिखा कि इसको (इफ्तिखार ठाकुर) को समझाओ। उम्र के साथ अक्ल आ जाती है लेकिन इसे अब तक नहीं आई जबकि इसकी उम्र दुनिया से जाने वाली हो चुकी।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी कॉमेडियन नासिर चिन्यौटी भी ‘चल मेरा पुत्त’ फिल्म के तीनों पार्ट का अहम हिस्सा रहे हैं।

सुपरहिट पंजाबी फिल्म 'चल मेरा पुत्त' की स्टार कॉस्ट। इसमें पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर (सबसे बाएं) भी खड़े हैं।

सुपरहिट पंजाबी फिल्म ‘चल मेरा पुत्त’ की स्टार कॉस्ट। इसमें पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर (सबसे बाएं) भी खड़े हैं।

धवन ने ही दिया पाकिस्तानी कलाकारों को ब्रेक राकेश धवन पहले वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को ब्रेक दिया। उनकी फिल्में हिट रहने के बाद कई दूसरे प्रोड्यूसर्स ने पाकिस्तानी कलाकारों पर पैसा लगाया।

राकेश धवन ‘चल मेरा पुत्त’, ‘हौसला रख’, ‘आजा मैक्सिको चल्लिए’, ‘मित्तरां दा चल्लेया ट्रक नी’ समेत कई सुपरहिट फिल्में लिख चुके हैं।

पाकिस्तान के एक TV चैनल पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोलते इफ्तिखार ठाकुर।

पाकिस्तान के एक TV चैनल पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोलते इफ्तिखार ठाकुर।

पाकिस्तानी कॉमेडियन ने क्या कहा था, 3 पॉइंट में पढ़िए…

पंजाब की फिल्में हमारे बिना नहीं चलतीं: पाकिस्तान के एक TV चैनल पर वहां के कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर कहा था कि भारत के पंजाब में मेरी करीब 16 फिल्में साइन थीं। हमें कहा गया कि हम आपका बायकॉट करेंगे। इस पर मैंने जवाब दिया कि आपका मुंह ही नहीं है बायकॉट करने का, बायकॉट तो हम करते हैं। पंजाब की फिल्में हमारे बिना नहीं चलतीं। पाकिस्तानी कलाकारों के बिना भारतीय फिल्में हिट नहीं हुई हैं।

300 से 350 करोड़ रुपए हमारे कलाकारों पर इन्वेस्टमेंट: इफ्तिखार ने कहा था कि पाकिस्तानी कलाकारों के बिना 9 फिल्में बनाई गईं, मगर एक भी नहीं चली। पंजाब में बनने वाली फिल्मों के डायलॉग सहित कई प्रमुख काम पाकिस्तानी कलाकार करते हैं। जितनी फिल्में पाकिस्तानी कलाकारों ने की हैं, वह हर बार हिट हुई हैं। पंजाबी इंडस्ट्री की 300 से 350 करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट हमारे कलाकारों पर है।

जंग क्या खाक जीत पाएंगे: ठाकुर ने कहा था कि भारत हमारे बिना फिल्म नहीं बना सकता, तो वह जंग क्या खाक जीत पाएंगे। आखिर में इफ्तिखार ठाकुर ने शायरी सुनाते हुए कहा- जो खेल के मैदान में नहीं आते, वह जंग के मैदान में भी नहीं आ सके।

अब पढ़िए कैसे विवाद शुरू हुआ…

1. पहलगाम आतंकी हमले पर इफ्तिखार का विवादित बयान 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर लोकप्रिय टीवी टॉक शो ‘गपशप’ में कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने बयान दिया। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा- फिजाओं से आओगे तो हवा में उड़ा दिए जाओगे। समुद्र के पानी से आओगे तो डुबो दिए जाओगे। जमीनी रास्तों से आओगे तो दफना दिए जाओगे।

2. ठाकुर का सबसे पहले कॉमेडियन ढिल्लों ने किया था विरोध पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों ने इफ्तिखार ठाकुर के बयान पर जवाब दिया था। बिन्नू ने कहा था कि वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे। इफ्तिखार ठाकुर को अब पंजाब भी नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि जो हमारे देश का विरोधी है, उसे यहां कलाकारी दिखाने का मौका भी नहीं मिलना चाहिए। पाकिस्तानी कलाकारों के साथ जो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में चल रहे हैं, वह भी सिनेमाघरों में नहीं आएंगे और ना ही इन कलाकारों को पंजाब में आने दिया जाएगा।

3. पंजाब CM बोले- पाकिस्तान में भुखमरी है ऑपरेशन सिंदूर के बाद 7 मई को पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान में भुखमरी है। मैं सबको जानता हूं। मेरे साथ यहां पर लाफ्टर चैलेंज में रोटियां खाते थे। पाकिस्तान के कलाकार तो खुद कहते हैं कि जीत लो हमारा लाहौर। एक ने तो इतना तक कह दिया था कि लाहौर के साथ कराची भी ले लो, कम से कम हम रोटी खाने वाले तो हो जाएंगे।

4. इफ्तिखार ठाकुर ने कहा- भगवंत मान पंजाब के सस्ते CM इस पर इफ्तिखार ठाकुर ने कहा कि पंजाब ने भगवंत मान को CM इसलिए बनाया है, क्योंकि वह उनको सस्ते पड़ते हैं। CM मान का मुंह कबूतर के खुड्‌डे (पिंजरा) जैसा है। ऐसा आदमी तो एक घंटा लेट आ जाए और कारण पूछा जाए तो कहता है कि मैंने किसी के 500 रुपए देने थे, इसलिए उन्होंने बंदी बना लिया था

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *