Kapurthala Agent Cheat Rs 13 Lakhs Sending Canada News Update | कपूरथला में कनाडा भेजने के नाम पर 13 लाख ठगे: ट्रैवल एजेंट ने डॉक्यूमेंट जमा करा कैश मांगा, आरोपी दंपती पर FIR – Kapurthala News

Actionpunjab
1 Min Read



कपूरथला में एक ट्रैवल एजेंट दंपती ने युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 13.4 लाख रुपए की ठगी की है। पीड़ित गुरदीप सिंह ने थाना तलवंडी चौधरियां में शिकायत दर्ज कराई है। गुरदीप सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे सुरजीत सिंह को कनाडा भेजना चाहते थे।

.

इस दौरान उनकी मुलाकात फिरोजपुर के बोघीवाल के रहने वाले शाम सिंह उर्फ सतनाम सिंह और उनकी पत्नी मनजीत रानी से हुई। दंपती ने दावा किया कि वे पहले भी कई लोगों को विदेश भेज चुके हैं। आरोपी दंपती ने सुरजीत के डॉक्यूमेंट ले लिए। गुरदीप सिंह ने अलग-अलग तारीखों में कुल 13.4 लाख रुपए का भुगतान किया।

लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो सुरजीत को कनाडा भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *