india vs pakistan Defence Minister Khawaja Asif water war | PAK रक्षा मंत्री बोले- भारत को जल युद्ध में हराएंगे: कहा- भारत जानबूझकर चिनाब का पानी कंट्रोल कर रहा; सीक्रेट बातचीत से इनकार

Actionpunjab
7 Min Read


इस्लामाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा है कि उनका देश भारत को वाटर वॉर में हराएगा। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए आसिफ ने कहा- चिनाब नदी में जल प्रवाह सामान्य से काफी कम है, भारत जानबूझकर इसे कंट्रोल कर रहा है।

आसिफ ने दावा किया कि भारत कन्वेंशनल (पारंपरिक) युद्ध में हार चुका है, और अब हम उसे जल युद्ध में भी हराएंगे। उन्होंने उन अफवाहों को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सीक्रेट बातचीत चल रही है।

पाकिस्तान की नदियों में 21% पानी की कमी

पाकिस्तान की सिंधु नदी सिस्टम अथॉरिटी (IRSA) ने एक हफ्ते पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि देश में सिंधु, झेलम और चिनाब नदी के प्रवाह में 21% की कमी आई है। खैबर पख्तूनख्वा राज्य में स्थित प्रमुख बांध मंगला और तरबेला में 50% से भी कम पानी बचा है।

IRSA के मुताबिक 2 जून 2025 को पंजाब में कुल पानी की उपलब्धता सिर्फ 1,28,800 क्यूसेक थी, जो पिछले साल के मुकाबले 14,800 क्यूसेक कम है।

वहीं, पाकिस्तान सरकार के मुताबिक, 2 जून 2025 तक पंजाब प्रांत में सिंधु नदी सिस्टम में पानी की उपलब्धता पिछले साल के मुकाबले 10.3% कम हो गई है।

अधिकारियों का कहना है कि सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद अब भारत, पाकिस्तान के साथ जल प्रवाह के आंकड़े शेयर नहीं करेगा। इससे बरसात के मौसम में बाढ़ मैनेजमेंट भी मुश्किल हो जाएगा।

तरबेला बांध: यह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सिंधु नदी पर स्थित है। यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा बांध है और बिजली उत्पादन के साथ-साथ सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए इस्तेमाल होता है।

तरबेला बांध: यह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सिंधु नदी पर स्थित है। यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा बांध है और बिजली उत्पादन के साथ-साथ सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए इस्तेमाल होता है।

मंगला बांध: यह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात नदी पर है। यह बांध बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए बनाया गया है।

मंगला बांध: यह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात नदी पर है। यह बांध बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए बनाया गया है।

पाकिस्तान में मानसून पहुंचने में अभी 3 हफ्ते लगेंगे

पाकिस्तान के ऊपर एक एंटी साइक्लोन बन गया है। इस वजह से कई इलाके भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। बलूचिस्तान के कई इलाकों में 16 घंटे बिजली कटौती हो रही है, इस वजह से गर्मी काटना मुश्किल हो गया है।

अभी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को पाकिस्तान पहुंचने में 3 हफ्ते लगेंगे, ऐसे में आने वाले हफ्ते और ज्यादा मुश्किल भरे हो सकते हैं।

भारत से सिंधु जल संधि बहाल करने की मांग

पानी की कमी से जूझते पाकिस्तान ने भारत को सिंधु जल संधि को दोबारा बहाल करने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्लामाबाद ने भारत से इस फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए 4 लैटर भेजे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैयद अली मुर्तजा ने ये चार खत भारत के जल शक्ति मंत्रालय को भेजे, जिसे फिर विदेश मंत्रालय के पास भेजा गया।

भारत ने यह संधि अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद निलंबित कर दी थी, जिसमें 26 भारतीय पर्यटकों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया।

भारत ने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पूरी तरह और भरोसे के साथ खत्म नहीं करता, तब तक यह संधि निलंबित ही रहेगी। भारत सरकार की कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) ने भी इस फैसले को मंजूरी दी है।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने रोका था सिंधु जल समझौता

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में 5 आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अगले दिन PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए थे।

इसमें 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोका गया था। अटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया गया था। वीजा बंद कर दिया गया और उच्चायुक्तों को हटा दिया था।

इसके बाद 7 मई को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक करके तबाह कर दिया था। दोनों देशों में 4 दिन तक संघर्ष चला था, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 10 मई को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीजफायर की जानकारी दी थी।

सिंधु जल समझौता स्थगित करने से पाकिस्तान पर असर

  • पाकिस्तान में खेती की 90% जमीन यानी 4.7 करोड़ एकड़ एरिया में सिंचाई के लिए पानी सिंधु नदी प्रणाली से मिलता है। पाकिस्तान की नेशनल इनकम में एग्रीकल्चर सेक्टर की हिस्सेदारी 23% है और इससे 68% ग्रामीण पाकिस्तानियों की जीविका चलती है। ऐसे में पाकिस्तान में आम लोगों के साथ-साथ वहां की बेहाल अर्थव्यवस्था और बदतर हो सकती है
  • पाकिस्तान के मंगल और तरबेला हाइड्रोपावर डैम को पानी नहीं मिल पाएगा। इससे पाकिस्तान के बिजली उत्पादन में 30% से 50% तक की कमी आ सकती है। साथ ही औद्योगिक उत्पादन और रोजगार पर असर पड़ेगा।

—————————————-

यह खबर भी पढ़ें…

बिलावल से बोले अमेरिकी सांसद- जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करो:डॉ. आफरीदी को भी रिहा करने को कहा; आतंकी लादेन को पकड़ने में मदद की थी

अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमन ने बिलावल भुट्टो से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को पूरी तरह से खत्म करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को हर संभव प्रयास चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *