hisar child dies electric shock gurana village | हिसार में करंट लगने से बच्चे की मौत: मामा के साथ गया था खेत में, कक्षा पांच का छात्र, छुट्टी बिताने आया था ननिहाल – Narnaund News

Actionpunjab
1 Min Read



हिसार जिले के गांव गुराना में एक दुखद घटना सामने आई। खेत में करंट लगने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जींद जिले के गांव काबरछा निवासी प्रीत अपनी मां के साथ गर्मियों की छुट्टियों में मामा के घर आया था।

.

शनिवार शाम को प्रीत अपने मामा अवित के साथ खेत में गया। मामा खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान खेलते समय प्रीत बिजली के करंट की चपेट में आ गया। वह चीख कर वहीं गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे बरवाला के नागरिक अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने किया घटनास्थल का मुआयना

पुलिस चौकी खेड़ी चौपटा की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। नारनौंद थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इसे एक दुर्घटना मानते हुए कार्रवाई की। रविवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पांचवीं कक्षा का छात्र प्रीत गर्मियों की छुट्टियों में मामा के घर आया था। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *