87th Foundation Day of Ram Narayan Memorial Clock Tower celebrated | राम नारायण मेमोरियल घंटाघर का 87वां स्थापना दिवस मनाया – Fazilka News

Actionpunjab
1 Min Read



.

फाजिल्का का ऐतिहासिक राम नारायण मेमोरियल घंटाघर का 87वां स्थापना दिवस मनाया। जानकारी देते बुलाकी राम पेड़ीवाल ने बताया कि अंग्रेजों की हुकूमत के समय सामाजिक कार्य करने वाले स्व. सेठ मदन गोपाल पेड़ीवाल को राय साहब की उपाधि से नवाजा गया। उनके द्वारा बनाया यह घंटाघर अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

स्थापना दिवस पर डॉ. पीके सिंह (एग्रीकल्चर कमिश्नर भारत सरकार) ने घंटाघर पर पुष्पवर्षा कर भवन पर मिठाई अर्पित कर लोगों में बांटा। उनके साथ अन्य अधिकारी डॉ. निचिकेत कोतलीवाल, डायरेक्टर आईसीएआर सीफेट लुधियाना, डॉ. रमेश कुमार प्रिं. साइंटिस्ट लुधियाना, डॉ. अमित नाथ, डॉ. अरविंद अहलावत इंचार्ज कृषि विज्ञान केंद्र अबोहर, प्रगतिशील किसान अनिल ज्याणी (कटेहड़ा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। पेड़ीवाल परिवार की तरफ से बुलाकी राम पेड़ीवाल, सुशील पेड़ीवाल, सौरभ, सिद्धार्थ पेड़ीवाल के साथ पेड़ीवाल परिवार के अन्य सदस्यों ने मुख्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *