Ludhiana Jagraon Obscene Video Baba Jathedar Complain SSP News Update | लुधियाना में बाबा की अश्लील वीडियो वायरल: जत्थेदार ने एसएसपी से की शिकायत, महिला संग आपत्तिजनक हालात में दिखा, दोनों फरार – Jagraon News

Actionpunjab
2 Min Read



जत्थेदारों ने SSP को शिकायत सौंपी।

लुधियाना में बाबे की एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहे बाबा और महिला दोनों फरार हो गए हैं। घटना तलवंडी खुर्द गांव स्थित एक डेरे की है। तरनादल के जत्थेदार बाबा सुखदेव सिंह लोप्पो ने साथियों के साथ एसएसपी डॉ. अकुर गुप्ता से म

.

उन्होंने बाबा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जत्थेदार ने वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान और सुरक्षा पर चिंता जताई है। बाबा पिछले 35 सालों से डेरे में रह रहा है। जत्थेदार के अनुसार, बाबा पहले भी कई विवादों में शामिल रहा है। राजनीतिक संरक्षण के कारण उस पर कभी कार्रवाई नहीं हुई।

गांव के लोग बाबा से इतना भयभीत हैं कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। जत्थेदार ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने धार्मिक मामला बताकर दखल देने से मना कर दिया। एसएसपी ने कहा है कि महिला के बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। जत्थेदार ने डेरे में रखी दवाइयों की जांच की मांग की है। उन्होंने गांव वालों से डेरे का बहिष्कार करने की अपील की है। जत्थेदार का सुझाव है कि डेरे की जगह पर स्कूल या अस्पताल बनाया जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *