Jagraon person died due electric shock Update | जगराओं में करंट लगने से व्यक्ति की मौत: ट्रांसफॉर्मर के पास भरे पानी में डला था तार, बचाने गए लोगों को भी लगे झटके – Jagraon News

Actionpunjab
1 Min Read



 बलविंदर सिंह, मृतक का फाइल फोटो।

जगराओं में ट्रांसफॉर्मर के पास पानी में डली तार में करंट आने से व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े। लेकिन इस दौरान उन्हें भी करंट के झटके लगे। फिर भी लोगों ने किसी तरह उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर द

.

मृतक की पहचान बलविंदर सिंह के नाम से हुई है। जो गांव पमाल के रहने वाले थे। घटना उस समय हुई जब बलविंदर सिंह फर्द दिखाने पटवार भवन जा रहे थे। पटवार भवन के नजदीक सड़क पर पानी जमा था।

जैसे ही वह पानी से होकर गुजरने लगे, ट्रांसफॉर्मर के पोल से एक नंगी बिजली की तार टकरा गई। इससे पोल और जमा पानी में करंट आ गया। करंट लगते ही बलविंदर सिंह वहीं गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें बचाने दौड़े।

मृतक के चार बच्चे

बचाव की कोशिश में उन्हें भी करंट के झटके लगे। फिर भी लोगों ने किसी तरह बलविंदर को निजी अस्पताल पहुंचाया। मृतक चार बच्चों के पिता थे। उनके दो बच्चे विदेश में रहते हैं। बाकी दो बच्चे उनके साथ रहते थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *