IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Punjab | मध्य प्रदेश-गुजरात समेत 19 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: ओडिशा के बालासोर में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित; राजस्थान-MP में 6 की मौत

Actionpunjab
4 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Punjab

नई दिल्ली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही मानसून का पहुंचना बाकी है। हालांकि मौसम विभाग ने आज MP, UP समेत 19 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बिहार, बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर में यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शनिवार शाम से जोरदार बारिश हो रही है।

ओडिशा के बालासोर जिले में सुवर्णरेखा नदी में अचानक आई बाढ़ से 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर 10.36 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया है।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए, गुप्त गोदावरी पहाड़ी पर पानी का बहाव तेज होने से श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी गई है। गुना में फतेहगढ़ की कोहन नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई, इसमें 3 युवकों की मौत हो गई।

राजस्थान के जोधपुर में बरसात के कारण पुलिया पर पानी के बीच कार निकाल रहे एक शख्स की कार फिसलकर नाले में गिर गई। पानी में डूबने से कारोबारी और उनके समधी-समधन की मौत हो गई।

झारखंड में भारी बारिश के बाद फल्गु नदी में बाढ़ से कुछ छोटे बांध क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिहार के नालंदा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। राज्य के जल संसाधन विभाग ने लापरवाही बरतने के आरोप में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और छह जूनियर समेत 7 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है।

22 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए…

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

ओडिशा के बालासोर जिले के एक गांव में सुवर्णरेखा नदी में बाढ़ आ गई है। निचला इलाका पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है।

ओडिशा के बालासोर जिले के एक गांव में सुवर्णरेखा नदी में बाढ़ आ गई है। निचला इलाका पूरी तरह बाढ़ की चपेट में है।

कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुरा के पास पहाड़ से पत्थर गिरने के बाद येदकुमारी और शिरीबागिलु रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।

कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुरा के पास पहाड़ से पत्थर गिरने के बाद येदकुमारी और शिरीबागिलु रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।

बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी में डूबा एक इलाका।

बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी में डूबा एक इलाका।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में योग करने के दौरान बारिश आ गई, इसके चलते लोगों को मैट के नीचे छिपना पड़ा।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में योग करने के दौरान बारिश आ गई, इसके चलते लोगों को मैट के नीचे छिपना पड़ा।

केरल के तिरुवनंतपुरम में तेज हवाओं के कारण गिरे एक पेड़ को बचाव कर्मियों ने काटकर हटाया।

केरल के तिरुवनंतपुरम में तेज हवाओं के कारण गिरे एक पेड़ को बचाव कर्मियों ने काटकर हटाया।

प्रयागराज में शनिवार को भारी बारिश हुई। इससे बाजार में पानी भर गया। दुकानदारों को पानी निकालने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।

प्रयागराज में शनिवार को भारी बारिश हुई। इससे बाजार में पानी भर गया। दुकानदारों को पानी निकालने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी।

बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ में बह रही नदी के पानी को रोकने के लिए कुछ मजदूर कोशिश करते नजर आए।

बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ में बह रही नदी के पानी को रोकने के लिए कुछ मजदूर कोशिश करते नजर आए।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

  • 23 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं अकेले मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, बिहार, सिक्किम, बंगाल, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की चेतावनी है।
  • 24 जून: गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। सिक्किम, बंगाल, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, बंगाल, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश हो सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *