Jagan Mohan Reddy Convoy Car Accident Update | Hit Run Case | आंध्र के पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी पर FIR दर्ज: हिट एंड रन का मामला, काफिले की कार कार्यकर्ता के ऊपर चढ़ी

Actionpunjab
3 Min Read


हैदराबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक की पत्नी ने BNS की धारा 106(1) (लापरवाही की वजह से किसी की मौत) के तहत मामला दर्ज कराया है। - Dainik Bhaskar

मृतक की पत्नी ने BNS की धारा 106(1) (लापरवाही की वजह से किसी की मौत) के तहत मामला दर्ज कराया है।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया है। घटना 18 जून की है। मामले में गुंटूर जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) एस सतीश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने बताया कि गुंटूर दौरे में पूर्व CM के काफिले में शामिल एक कार ने 65 साल के व्यक्ति को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान चीली सिंघैया के रूप में हुई है।

वह रेड्डी की पार्टी का कार्यकर्ता था और अनुसूचित जाति का था। मृतक की पत्नी ने BNS की धारा 106(1) (लापरवाही की वजह से किसी की मौत) के तहत मामला दर्ज कराया है।

FIR में कार ड्राइवर रमन्ना रेड्डी, पर्सनल असिस्टेंट के नागेश्वर रेड्डी, पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व विधायक पेरनी नानी और पूर्व मंत्री विदादला रजिनी पर का भी नाम है।

4 तस्वीरों से पूरी घटना समझिए…

कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे रेड्डी पूर्व CM 18 जून को पालनाडु जिले के रेंटापल्ला गांव में पार्टी के एक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे। उसने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। एतुकुरु बाईपास से गुजरने के दौरान यह हादसा हुआ।

घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि रेड्डी एक कार पर सवार हैं। लोग पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत कर रहे हैं, गाड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। तभी कुछ लोग घबराकर ड्राइवर को गाड़ी रोकने का इशारा करते हैं।

एक अन्य वीडियो में दिखता है कि एक शख्स कार के नीचे आ गया है। जब तक लोग गाड़ी रोकने के लिए कहते हैं, तब तक कार उसकी गर्दन पर चढ़ चुकी होती है।

घटना के वीडियो से मामला साफ होने के बाद पुलिस ने FIR में BNS की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), धारा 49 (उकसाना) को भी शामिल कर लिया है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *