Elon Musk Tesla Robotaxi Price Update | Austin Texas | अमेरिका में टेस्ला की रोबोटैक्सी सर्विस शुरू: बिना ड्राइवर चलते दिखीं EV, एक राइड का किराया ₹364; मस्क बोले- 10 साल की मेहनत का परिणाम

Actionpunjab
8 Min Read


नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोबोटैक्सी सर्विस के लिए शुरुआत में सिर्फ 20 गाड़ियां ही सड़कों पर उतारी गई हैं। - Dainik Bhaskar

रोबोटैक्सी सर्विस के लिए शुरुआत में सिर्फ 20 गाड़ियां ही सड़कों पर उतारी गई हैं।

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 22 जून को रोबोटैक्सी लॉन्च की है। ये ऐसी ऑटोनॉमस टैक्सी है, जो बिना किसी ड्राइवर के चलती है।

कंपनी ने रोबोटैक्सी की एक राइड की कीमत 4.20 डॉलर यानी करीब 364 रुपए रखी है। रोबोटैक्सी सर्विस अभी केवल ऑस्टिन शहर में मिलेगी।

ये फिलहाल कुछ निवेशक और कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए अवेलेबल हैं। ​​​इसका इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स ने X पर अपनी राइड का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

इस वीडियो में सामने से आने वाली कार को जगह देने के लिए रोबोटैक्सी रुक जाती है और कार निकलने के बाद लेफ्ट टर्न लेती है।

इस वीडियो में सामने से आने वाली कार को जगह देने के लिए रोबोटैक्सी रुक जाती है और कार निकलने के बाद लेफ्ट टर्न लेती है।

एक यूजर ने रात में रोबोटैक्सी की राइड का वीडियो X पर पोस्ट किया।

एक यूजर ने रात में रोबोटैक्सी की राइड का वीडियो X पर पोस्ट किया।

इलॉन मस्क बोले- ये 10 साल की मेहनत का परिणाम है

मस्क ने पोस्ट में कहा, ‘टेस्ला AI की सॉफ्टवेयर और चिप डिजाइन टीम को रोबोटैक्सी लॉन्च की सफलता के लिए बधाई। ये 10 साल की मेहनत का परिणाम है।

टेस्ला की टीम ने बिना किसी बाहरी मदद के AI चिप और सॉफ्टवेयर को खुद बनाया है। रोबोटैक्सी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेंसर, कैमरे, रडार और लिडार जैसी हाई-टेक तकनीकों का इस्तेमाल करके सड़क पर नेविगेट करती है।

रोबोटैक्सी की लॉन्च के मौके पर अपनी टीम के साथ टेस्ला CEO इलॉन मस्क।

रोबोटैक्सी की लॉन्च के मौके पर अपनी टीम के साथ टेस्ला CEO इलॉन मस्क।

फिलहाल सिर्फ 20 गाड़ियां ही सर्विस देंगी

इस सर्विस में टेस्ला मॉडल Y गाड़ियां इस्तेमाल हो रही हैं, जिन पर “रोबोटैक्सी” का बैज लगा है। शुरुआत में टेस्ला ने सिर्फ 20 गाड़ियां ही सड़कों पर उतारी हैं। टेस्ला ने मॉडल Y को अपडेट किया है और ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां एक खास जियोफेंस्ड क्षेत्र में ही चलेंगी।

सेफ्टी के नजरिए से कंपनी का एक एम्प्लॉई फिलहाल रोबोटैक्सी में बैठेगा, ताकि दुर्घटना की स्थिति में कार को कंट्रोल किया जा सके। ये गाड़ियां सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक ऑस्टिन के एक छोटे से इलाके में चल रही हैं।

हालांकि टेस्ला ने यह नहीं बताया है कि रोबोटैक्सी सर्विस आम लोगों के लिए कब खुलेगी, लेकिन मस्क ने जल्द ही सर्विस का विस्तार करने और अन्य अमेरिकी शहरों में भी शुरू करने का वादा किया है।

सेफ्टी के नजरिए से एक एम्प्लॉई रोबोटैक्सी में बैठकर नजर रखेगा।

सेफ्टी के नजरिए से एक एम्प्लॉई रोबोटैक्सी में बैठकर नजर रखेगा।

रोबोटैक्सी के लिए टेस्ला ने मॉडल Y को अपडेट किया है। इसे पहली बार मार्च 2019 में लॉन्च किया गया था। दुनियाभर में मॉडल Y की कीमत 40,000 डॉलर (करीब 33.5 लाख रुपए) से शुरू होती है। ये 3 वैरिएंट- रियर व्हील ड्राइव, लॉन्ग रेंज और परफॉर्मेंस में अवेलेबल है। परफॉर्मेंस वर्जन 60,000 डॉलर (करीब 50 लाख रुपए) में आता है।

एप से बुक होती है रोबोटैक्सी

  • एप डाउनलोड करें: पहले टेस्ला की रोबोटैक्सी एप डाउनलोड करें। अगर आपके पास टेस्ला अकाउंट है, तो उसी से लॉग इन करें। नहीं है तो पहले अकाउंट बनाएं।
  • डेस्टिनेशन सेट करें: एप में दिखाए गए सर्विस एरिया में से अपनी डेस्टिनेशन सिलेक्ट करें। राइड बुक करते समय अनुमानित किराया और गाड़ी के पहुंचने का टाइम दिखेगा।
  • डेस्टिनेशन बदलें: व्हीकल रास्ते में है, तो भी आप एप से डेस्टिनेशन बदल सकते हैं। जब व्हीकल पहुंचे तो एप में दिखाए गए लाइसेंस प्लेट नंबर से मैच करें।
  • राइड शुरू करें: व्हीकल कन्फर्म करने के बाद, दरवाजा खोलें, सीट बेल्ट बांधें और एप में ‘स्टार्ट’ बटन दबाएं। राइड शुरू हो जाएगी।

वायमो पहले से ड्राइवरलेस गाड़ियां चला रही

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के स्वामित्व वाली वायमो जैसी कंपनियों से टेस्ला की रोबोटैक्सी को कड़ी टक्कर मिलेगी। वायमो पहले से ही सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजिलिस, फीनिक्स और ऑस्टिन में 1500 से ज्यादा ड्राइवरलेस गाड़ियां चला रही है। जूक्स जैसी कंपनियां भी पूरी तरह ड्राइवरलेस गाड़ियां बना रही हैं, जिनमें स्टीयरिंग व्हील और पेडल्स तक नहीं हैं।

दो और प्रोजेक्ट पर काम कर रही टेस्ला

1. बिना स्टीयरिंग और पैडल वाली ‘साइबरकैब’

टेस्ला CEO ने पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए ‘वी-रोबोट’ इवेंट में AI फीचर वाली अपनी पहली रोबोटैक्सी ‘साइबरकैब’ का कॉन्सेप्ट मॉडल रिवील किया था।

दो सीट वाली इस टैक्सी में न तो स्टीयरिंग है न ही पैडल। कंज्यूमर 30,000 डॉलर (करीब 25 लाख रुपए) से कम में टेस्ला साइबरकैब खरीद सकेंगे।

टेस्ला CEO इलॉन मस्क ने अक्टूबर में अपनी पहली रोबोटैक्सी 'साइबरकैब' का कॉन्सेप्ट मॉडल रिवील किया था।

टेस्ला CEO इलॉन मस्क ने अक्टूबर में अपनी पहली रोबोटैक्सी ‘साइबरकैब’ का कॉन्सेप्ट मॉडल रिवील किया था।

साइबरकैब में न तो स्टीयरिंग न ही पैडल

  • साइबरकैब को चलाने की कॉस्ट 20 सेंट प्रति माइल यानी करीब 16 रुपए प्रति 1.6 किलोमीटर पड़ेगी।
  • इसे चार्ज करने के लिए किसी तरह के प्लग की जरूरत नहीं होगी, यानी इसमें वायरलैस चार्जिंग दी गई है।
  • साइबरकैब फुली सेल्फ ड्रिवन इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें किसी तरह की स्टीयरिंग व्हील और पैडल नहीं है।
  • कैबिन काफी कॉम्पैक्ट है और इसमें सिर्फ 2 पैसेंजर बैठ सकते हैं। डैशबोर्ड पर एक फ्लैट स्क्रीन दी गई है।
रोबोटैक्सी में सिर्फ दो लोग बैठ सकते हैं।

रोबोटैक्सी में सिर्फ दो लोग बैठ सकते हैं।

2. रोबोवैन भी लाएगी टेस्ला

टेस्ला ने अपने वी-रोबोट इवेंट में रोबोटैक्सी के साथ एक और ऑटोनॉमस व्हीकल ‘रोबोवैन’ को भी पेश किया था जो 20 लोगों को ले जाने में सक्षम है। इसमें सामान भी कैरी किया जा सकेगा। इसका इस्तेमाल स्पोर्ट्स टीम के ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जा सकता है।

टैक्सियों की एक फ्लीट डेवलप करना चाहते हैं इलॉन मस्क

मस्क का प्लान सेल्फ-ड्राइविंग टेस्ला टैक्सियों की एक फ्लीट डेवलप करना है। टेस्ला के ओनर्स अपने व्हीकल्स को पार्ट टाइम टैक्सियों के रूप में भी लिस्ट कर सकेंगे। यानी, जब ओनर्स अपनी कार उपयोग नहीं कर रहे हों तो नेटवर्क के जरिए पैसा कमा सकते हैं।

———————

टेस्ला से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

खाना बनाने के साथ सफाई भी करेगा टेस्ला रोबोट: घर में रोजमर्रा के काम करते दिखा ऑप्टिमस, मस्क ने कहा- अब तक का सबसे बड़ा प्रोडक्ट

टेस्ला ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट ‘ऑप्टिमस’ का लेटेस्ट वर्जन अनवील किया है। अब ये रोबोट अपने घर में रोजमर्रा के लगभग सभी काम करने में सक्षम है। यहां तक की अब ये खाना बना सकता है और घर में साफ-सफाई के काम भी कर सकता है।

टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रोबोट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आसानी से रोजमर्रा के घरेलू काम कर रहा है। मस्क के AI-ऑपरेटेड होम असिस्टेंट के विजन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *