People attacked with needles during France music festival | फ्रांस म्यूजिक फेस्टीवल के दौरान लोगों पर सुई से हमला: इन्जेक्शन में डेट-रेप ड्रग्स देने का शक,145 लोग घायल, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

Actionpunjab
3 Min Read


पेरिस9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फ्रांस में 21 जून को एनुअल स्ट्रीट म्यूजिक फेस्टीवल ‘फेते डे ला म्यूजिक’ के दौरान कुछ संदिग्धों ने फेस्टीवल में आए लोगों को भीड़ का फायदा उठाते हुए इन्जेक्शन लगा दिए। सिरिंज हमले अक्सर अचानक और छिपकर किए जाते हैं।

द गार्डियन के मुताबिक ये स्पष्ट नहीं है कि इन्जेक्शन में डेट-रेप ड्रग्स जैसे रोहिप्नोल या जीएचबी दिए गए या नहीं। ये ड्रग्स लोगों को बेहोश नशे में लाने के लिए इस्तेमाल होते हैं। कुछ पीड़ितों को टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। कई संदिग्धों ने मौके पर तोड़फोड़ भी की। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फ्रांस में स्ट्रीट म्यूजिक फेस्टीवल के दौरान अफरातफरी की फोटो देखिए…

घटना के बाद लोग म्यूजिक फेस्टीवल छोड़ भागने लगे।

घटना के बाद लोग म्यूजिक फेस्टीवल छोड़ भागने लगे।

म्यूजिक फेस्टीवल का विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

म्यूजिक फेस्टीवल का विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

म्यूजिक फेस्टीवल के दौरान कई लोगों ने तोड़फोड़ भी की।

म्यूजिक फेस्टीवल के दौरान कई लोगों ने तोड़फोड़ भी की।

घटना के बाद मौके से भागते हुए लोग।

घटना के बाद मौके से भागते हुए लोग।

इन्जेक्शन हमले के बाद सुई का निशान दिखाते पीड़ित।

इन्जेक्शन हमले के बाद सुई का निशान दिखाते पीड़ित।

देशभर में 145 सिरिंज लगाने की शिकायत, 12 गिरफ्तार

इन्जेक्शन देने की शिकायत के बाद पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इससे पहले एक फेमिनिस्ट इन्फ्लुएंसर ने पहले चेतावनी दी थी कि सोशल मीडिया पर महिलाओं को सिरिंज से निशाना बनाने की बातें हो रही थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्ट कहां या किसने किए।

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि देशभर में 145 लोगों ने सिरिंज से चुभने की शिकायत की, जिनमें पेरिस में 13 मामले शामिल हैं। पेरिस में तीन लोगों, जिनमें एक 15 साल की लड़की और 18 साल का लड़का शामिल है, ने सिरिंज से चुभने की शिकायत की।

21 जून 2025 को पेरिस में स्ट्रीट म्यूजिक फेस्टीवल, फेते डे ला म्यूजिक का आयोजन हुआ।

21 जून 2025 को पेरिस में स्ट्रीट म्यूजिक फेस्टीवल, फेते डे ला म्यूजिक का आयोजन हुआ।

देशभर में 370 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए

इससे पहले 2022 में भी क्लब, बार और संगीत आयोजनों में सिरिंज हमलों की शिकायतें आई थीं। सरकार ने तब लोगों को सतर्क रहने और सिरिंज से ड्रग दिए जाने की आशंका पर तुरंत पुलिस में शिकायत करने और टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट कराने की सलाह दी थी।

इस बार के उत्सव में 370 से ज्यादा लोग विभिन्न आरोपों में हिरासत में लिए गए हैं। जिनमें पेरिस में 90 लोग शामिल हैं। 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक 17 साल का लड़का भी है, जिसे पेट में चाकू के घाव के साथ पाया गया। 13 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *