Vatsalya Digi Kit will be helpful | वात्सल्य डिजी किट बनेगी मददगार: मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार, बांसवाड़ा बना इस तकनीक का उपयोग करने वाला जिला – Banswara News

Actionpunjab
2 Min Read



वात्सल्य डिजी कीट सौंपते कलेक्टर।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से वात्सल्य डिजी किट्स की शुरुआत की गई है। बांसवाड़ा में यह किट दी जा रही है। यह किट गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट आदि की जांच की सुविधा है।

.

सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार ने बताया कि इस किट के माध्यम से घर-घर जाकर एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच की जा सकेगी। रिपोर्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्ज होगी, जिससे किसी भी स्तर पर तुरंत समीक्षा की जा सकेगी। इसके ज़रिए महिलाओं को जरूरी रेफरल, व्यक्तिगत परामर्श और निरंतर देखभाल की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जा सकेगी।

डॉ. दिनेश कुमार भाबोर, आरसीएचओ, बांसवाड़ा ने बताया कि “इस किट से एएनएम को घर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने में सहायता मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां संसाधन सीमित हैं, वहां यह तकनीक वरदान साबित होगी।”जपाइगो संस्थान के समन्वयक लोकेश शर्मा ने बताया कि, “वात्सल्य डिजी किट की मदद से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान की जा सकेगी, जिससे समय पर उचित उपचार संभव होगा और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि यह किट जपाइगो सीआईएफएफ संस्थान की ओर से दी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *