![]()
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
फतेहाबाद जिले के गांव मूसे अहली में गुरुवार शाम को डीजे विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस भिड़ंत में एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के तीन लोगों सहित कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 5 लोगों को रेफर कर दिया गया। सूच
.
गांव मूसे अहली निवासी गुरजिंदर ने बताया कि बुधवार को गांव में मेले का आयोजन हुआ था। उस दौरान उनके डीजे ऑपरेटर की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। मामला पंचायत में निपट गया था, लेकिन गुरुवार को यह विवाद फिर से भड़क गया। गुरजिंदर के अनुसार, उसका भाई लखवीर गांव की एक दुकान से सामान लेने गया था, तभी वहां आए कालू, बिट्टू, रिंकू, अजय, बादल, करनैल, अमन समेत 10-15 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में लखवीर का एक अंगूठा कट गया।
मौके पर पहुंचते ही परिवार पर भी हमला
घटना की सूचना मिलते ही गुरजिंदर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें गुरजिंदर, सुखा, गुरतेज, अंग्रेज, मेजर और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के तीन लोग भी घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने गुरविंदर के पक्ष वालों पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल दोनों पक्षों के दस लोगों ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट ( एमएलआर) कटवाई है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।