Heavy rain again in Rajasthan from today | अगले तीन दिन पूरे राजस्थान में होगी बरसात: कोटा, उदयपुर संभाग में ऑरेंज अलर्ट, चित्तौड़गढ़-सीकर में देर रात बारिश – Jaipur News

Actionpunjab
3 Min Read


चित्तौड़गढ़ में कल (मंगलवार) देर रात अच्छी बारिश हुई।

राजस्थान में 1 जून की रात से तेज बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कई जिलों में तेज बरसात हुई। यह सिलसिला सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। करौली, दौसा, भरतपुर, अलवर में देर रात 2 इंच तक बरसात हुई थी।

.

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पूरे राज्य (जैसलमेर को छोड़कर) में बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार (आज) को उदयपुर, राजसमंद, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इधर, देर रात सीकर और चित्तौड़गढ़ में बारिश हुई।

चित्तौड़गढ़ में देर रात हुई बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा।

चित्तौड़गढ़ में देर रात हुई बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा।

अलवर में बाढ़ जैसे हालात भरतपुर में भारी बारिश के बाद ट्रैफिक चौराहा स्थित CM जनसुनवाई केंद्र डूब गया। करीब आधा फीट भरे पानी के बीच से फरियादियों को निकलकर जाना पड़ा।

अलवर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। झमाझम बरसात के बाद सड़कें दरिया बन गईं। दर्जनों गाड़ियां फंस गईं। महिला थाने से लेकर हॉस्पिटल तक में कई फीट पानी भर गया। बस स्टैंड, होपसर्कस इलाके के बाजारों में दो फीट से ज्यादा पानी जमा हो गया।आट्‌र्स कॉलेज से एरोड्रम रोड पर ढाई से तीन फीट तक पानी भर गया।

तीन-चार दिन अच्छी बारिश की संभावना पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा के एरिया में अच्छी बरसात हुई। अलवर में 1 जून को 50MM बरसात हुई।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके अलावा मानसून ट्रफ भी श्रीगंगानगर से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम आगे बढ़कर राजस्थान के नजदीक पहुंच गया है। इन सभी सिस्टम के कारण राजस्थान में अगले 3-4 दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है।

बारिश बनी आफत, देखिए PHOTOS…

भारी बारिश के बाद भरतपुर के ट्रैफिक चौराहा स्थित CM जनसुनवाई केंद्र में करीब आधा फीट पानी भर गया।

भारी बारिश के बाद भरतपुर के ट्रैफिक चौराहा स्थित CM जनसुनवाई केंद्र में करीब आधा फीट पानी भर गया।

सोमवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद धौलपुर जिले के सैंपऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-123 से बाड़ी मार्ग की तरफ जाने सड़क पूरी तरह से कट गई है।

सोमवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद धौलपुर जिले के सैंपऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग-123 से बाड़ी मार्ग की तरफ जाने सड़क पूरी तरह से कट गई है।

आट्‌र्स कॉलेज से एरोड्रम रोड पर ढाई से तीन फीट तक पानी भरा है। कई गाड़ियां फंस गईं।

आट्‌र्स कॉलेज से एरोड्रम रोड पर ढाई से तीन फीट तक पानी भरा है। कई गाड़ियां फंस गईं।

मंगलवार सुबह 7 से 8 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कुछ ऐसे हालात हो गए हैं। आट्‌र्स कॉलेज से एरोड्रम रोड पर ढाई से तीन फीट पानी भरा है।

मंगलवार सुबह 7 से 8 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कुछ ऐसे हालात हो गए हैं। आट्‌र्स कॉलेज से एरोड्रम रोड पर ढाई से तीन फीट पानी भरा है।

अलवर में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद महिला थाने का हाल कुछ ऐसा हो गया।

अलवर में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद महिला थाने का हाल कुछ ऐसा हो गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *