Haryana karnal lover fled leaving his girlfriend behind police station case update news, Leaving her husband, she was living in live-in relationship with her lover for 1 year, | करनाल में प्रेमिका को छोड़कर प्रेमी फरार: पति को छोड़कर,1 साल से प्रेमी के साथ रह रही थी लिव इन में, अब दो माह की गर्भवती – Karnal News

Actionpunjab
5 Min Read


थाने में रात को अपनी आप बीती पीड़ित महिला।

करनाल में एक महिला ने प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया और एक साल तक प्रेमी के संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद प्रेमी भी धोखा देकर फरार हो गया। प्रेमिका दो माह की गर्भवती है। प्रेमी और प्रेमिका करनाल के एक थाने में लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बन

.

पति से अनबन के बीच युवक से हुई मुलाकात महिला ने बताया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। पति अक्सर उसके चरित्र पर शक करता था और झगड़े होते रहते थे। इसी दौरान घर में एसी रिपेयरिंग के लिए एक रजत आया। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई। महिला ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने अपने पति से रिश्ता तोड़ दिया और रजत ने भी अपने घरवालों को छोड़ दिया। दोनों ने मिलकर गुरुग्राम में नया जीवन शुरू किया और लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक, दोनों शादी करने की योजना बना चुके थे।

30 जून को युवक के घरवालों ने बुलाया, कहा-बैठकर बात करते हैं महिला का आरोप है कि युवक के परिवार वाले पिछले कुछ समय से फोन कर रहे थे और कह रहे थे कि एक बार घर आकर बैठकर बात कर लो। उसने रजत को समझाया कि जब बुला रहे हैं तो चलो बात कर लेते हैं। एक जुलाई को दोनों करनाल पहुंचे। करनाल पहुंचकर दोनों थाने गए, जहां महिला ने बताया कि युवक के घरवालों ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत दे रखी थी कि वह उनके बेटे को वश में कर चुकी है और नशे की गोलियां देती है। पुलिस ने दोनों से कहा कि अगर लिव इन में रह रहे हो तो उसका सर्टिफिकेट बनवा लाओ।

रात को थाने में ही प्रेमी का इंतजार करती महिला।

रात को थाने में ही प्रेमी का इंतजार करती महिला।

वकील ने करवाए दस्तावेजों पर साइन, फिर थाने में हुई गड़बड़ी महिला ने बताया कि वे एक वकील के पास गए जो लड़के वालों की तरफ से था। उसने दस्तावेज तैयार किए और उन पर साइन करवा लिए, जबकि महिला को यह नहीं बताया गया कि उन कागजों में क्या लिखा है। इसके बाद वे दस्तावेज लेकर वापस थाने पहुंचे। महिला ने कहा कि जब वे थाने पहुंचे तो एसएचओ ने युवक को दो मिनट के लिए बाहर खड़ा रहने को कहा। आरोप है कि जैसे ही युवक बाहर गया, वहां पहले से मौजूद उसके घरवाले उसे साथ लेकर चले गए। उसके बाद से युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

गर्भवती होने का दावा, डीएनए टेस्ट के लिए भी तैयार महिला ने दावा किया कि वह दो महीने की गर्भवती है और यह बच्चा उसी युवक का है। उसने कहा कि लड़के के घर वाले इस बात से इनकार कर रहे हैं, लेकिन अगर उन्हें शक है तो डीएनए टेस्ट करवा लें। महिला ने यह भी कहा कि वह किसी और के साथ नहीं रहना चाहती, केवल उसी युवक के साथ रहना चाहती है।

अब कोई रास्ता नहीं बचा, सुसाइड करूंगी तो जेल जाएंगे लड़के वाले महिला ने बताया कि उसके अपने घरवाले भी उसे त्याग चुके हैं। उन्होंने कह दिया है कि अब तू हमारे लिए मर चुकी है। अब वह पूरी तरह अकेली हो गई है। न कोई साथ है, न कोई सहारा। महिला ने कहा कि अब मुझे अपना भविष्य अंधेरे में दिख रहा है। अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। और अगर ऐसा हुआ, तो इसके जिम्मेदार लड़के वाले होंगे। उन्होंने मेरे जीवन को बर्बाद कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। महिला ने प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि उसे न्याय दिलाया जाए और उसके प्रेमी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *