- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall LIVE Update; Himachal Cloudburst | Uttarakhand Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert Photos
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में 20-21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। अबतक 20 से ज्यादा बादल फटने की घटना हो चुकी हैं। अकेले 30 जून की रात मंडी और किन्नौर में 16 जगह बादल फटे थे।
राज्य में लैंडस्लाइड-बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अबतक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 से ज्यादा लापता हैं। 40 के करीब मकान पूरी तरह ढहे हैं। मंडी जिले से बहने वाली ब्यास नदी उफान पर है। राज्य में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है।
UP के वाराणसी में गंगा का जलस्तर 50mm प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। 50 घंटे में जलस्तर 2.96 मीटर बढ़ा है। पानी मणिकर्णिका घाट तक आ गया है। 20 से ज्यादा मंदिर पानी में डूबे हैं। लखीमपुर में शारदा नदी उफान पर है।
राजस्थान के कोटा में मोड़क कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। घर, स्कूल, हॉस्पिटल, एटीएम तक में चार-चार फीट तक पानी भरा है। चित्तौड़गढ़ में गूंजली नदी का पानी पुल के ऊपर से तक बह रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है।
हिमाचल में बादल फटने के बाद की 5 तस्वीरें…

तस्वीर मंडी जिले के थुनांग की है। यहां बादल फटने के बाद घायलों का रेस्क्यू किया गया।

ये तस्वीर भी थुनांग की है। बाढ़ के कारण सड़क पर आए मलबे से गुजरते लोग।

किन्नोर में भी बादल फटा था। इसके कारण कई वाहन मलबे में दब गए।

मंडी में बादल फटने के बाद पूरे क्षेत्र में मलबा बिखरा है।

मंडी के भनवास में लैंडस्लाइड के कारण कई घरों को नुकसान हुआ।
अन्य राज्यों से बारिश की तस्वीरें…

UP के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी घाट तक पहुंचा।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गुंजाल नदी उफान पर है।
देशभर में 1 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए…

देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के वसई में बुधवार सुबह से तेज बारिश जारी
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में गांवों का संपर्क कटा, हनुमानगढ़ में पुल धंसा

राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश आफत बन गई है। कोटा के मोड़क कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। घर, स्कूल, हॉस्पिटल, एटीएम तक में पानी भर गया है। चार-चार फीट तक पानी घरों में बह रहा है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में गूंजली नदी का पानी पुल के ऊपर से तक बह रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। पूरी खबर पढ़ें…
06:21 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थान में जाखड़ांवाली-हनुमानगढ़ मार्ग पर पुल धंसा, बड़ा हादसा टला
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में जाखड़ांवाली-हनुमानगढ़ को जोड़ने ब्रिज धंस गया है।
05:04 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु के त्रिची में मुक्कोम्बू डैम से पानी छोड़ा गया
04:24 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के भोपाल में तेज बारिश के बाद की स्थिति
04:18 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भदैया कुंड में झरना शुरू
04:18 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: भोपाल में बुधवार सुबह से बारिश जारी, सड़कों पर पानी भरा
04:04 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के नीमच में रोजड़ी नदी उफान पर
मध्य प्रदेश के नीमच में आज सुबह 4 बजे से भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई।ताल गांव के पास नीमच-कोटा नेशनल हाईवे बंद हो गया, क्योंकि यहां रोजड़ी नदी उफान पर है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
03:53 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल: ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा, राज्य में रेड अलर्ट
03:44 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मंडी के थुनाग में बादल फटने की घटना से कई घरों को नुकसान पहुंचा
03:41 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हिमाचल के मंडी के उझगांव में बादल फटने के बाद के हालात
03:03 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बस्तर-रायगढ़ में बिजली गिरने की आशंका

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, कोरिया, रायगढ़, बस्तर, कांकेर, बीजापुर, बालोद, धमतरी समेत 16 जिलों में आज भारी बारिश की आशंका है। बिजली गिरने का भी अलर्ट है।मौसम विभाग के अनुसार ये स्थिति अगले 5 दिनों तक बने रहेगी। पूरी खबर पढ़ें…
02:38 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
बिहार: 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जुलाई में मानसून में कम बारिश का अंदेशा

बिहार के 26 जिलों में बारिश आज बारिश का यलो अलर्ट है। पटना, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बिजली भी गिर सकती है। पिछले महीने यानी जून में 36% कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जून में सामान्य रूप से 174.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 113.6 मिमी ही बारिश ही रिकॉर्ड की गई। पूरी खबर पढ़ें…
02:35 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
पंजाब: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून में अब तक 33% ज्यादा बारिश
पंजाब में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। राज्य के सभी जिलों में बारिश होने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
02:32 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, काशी में गंगा उफनाई

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। अभी इससे राहत मिलने वाली नहीं है। आज भी 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 38 जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है- अगले 6 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
02:29 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
झारखंड: आज 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बीते 24 घंटे में पलामू में सबसे अधिक बारिश

झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिण-पूर्वी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ वज्रपात की भी आशंका है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…
01:37 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
देश के 10 राज्यों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

01:20 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: 18 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अगले 4 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में बुधवार को अति भारी या भारी बारिश होने का अलर्ट है। भोपाल, उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 8 जिले ऐसे हैं, जहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा। इसकी वजह से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर चलेगा। पूरी खबर पढ़ें…
01:17 AM2 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा: आज 3 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जून में सामान्य से 3 गुना बरसात हुई

हरियाणा में मानसून एक्टिव है। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 5 जुलाई तक को बारिश की संभावना जताई है। आज 3 जिलों अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत हो सकती है। वहीं बाकी 19 जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
04:05 PM1 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
2 जुलाई को कैसा रहेगा देशभर में मौसम
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ-मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुेचरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
04:03 PM1 जुलाई 2025
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों में कितनी बारिश हुई
