Former Pradhan’s son committed suicide by hanging himself | पूर्व प्रधान के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान: महराजगंज में जन्मदिन से एक दिन पहले पत्नी के दुपट्टे से पंखे में लटका मिला शव – Lakshmipur(Maharajganj) News

Actionpunjab
2 Min Read


फरेंदा | (महाराजगंज), महराजगंज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के फरेंदा सर्किल के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में मंगलवार रात करीब 8 बजे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सर्वेश कुमार (30) के रूप में हुई। वह पूर्व ग्राम प्रधान रामकुमार कन्नौजिया के पुत्र थे।

सर्वेश ने पत्नी के दुपट्टे का उपयोग कर पंखे से लटककर जान दे दी। पत्नी कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। घटना की जानकारी होने पर वह रोते बिलखते पहुंची हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुरन्दरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे। फरेंदा सीओ दीपशिखा वर्मा और महराजगंज की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सर्वेश की शादी 10 मार्च 2018 को हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। वह बीते पंचायती चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे, लेकिन कुछ वोटों से हार गए थे। वह पिता के बाद अपने परिवार में पहली बार राजनीति में कदम रखें थे।घटना उनके जन्मदिन से एक दिन पहले की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *