औरैया2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

युवक के मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।
औरैया में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव गांव से 1 किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योटरा में प्रमोद कठेरिया के 17 वर्षीय पुत्र गुलशन का शव गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

युवक के मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिस ने शुरू की जांच सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी आ गए लेकिन आत्महत्या का कारण कोई भी नहीं बता पा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। ग्रामीण भी कारणों का पता करने में चर्चा कर रहे थे।