Body found lying in the drain three days ago | नाले में तीन दिन पहले पड़ी मिली बॉडी: अभी तक नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस फैक्ट्रियों में जाकर कर रही पहचान के प्रयास – Jodhpur News

Actionpunjab
1 Min Read



बासनी थाना क्षेत्र के सरस पशु आहार रोड के पास अज्ञात बॉडी मिली थी। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है

जोधपुर के सरस पशु आहार सालावास रोड पशु में तीन दिन पहले अज्ञात व्यक्ति की बॉडी नाले में गिरी हुई मिली। तीन दिन बाद भी बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसको लेकर बासनी थाना पुलिस मृतक की फोटो लेकर श्रमिकों और फैक्ट्री मालिकों से पहचान में जुटी है। अभी

.

बासनी थाने के हैड कांस्टेबल रामलाल ने बताया तीन दिन पहले सरस पशु आहार के पास एक बॉडी नाले में पड़ी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने इसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर बासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी को एम्स हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

बॉडी के पास ही शराब के पव्वे भी पड़े थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि संभवत शराब के नशे में व्यक्ति नाले में गिर गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में जाकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं अन्य थाने में भी इसकी सूचना दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *