![]()
थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी से पकड़े नशा तस्करों के बारे जानकारी देते पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा।
पंजाब के लुधियाना में आज CASO आप्रेशन के तहत जिला पुलिस ने गांव तलवंडी में सुबह रेड की है। पुलिस ने 8 नशा तस्करों को पिछले 1 सप्ताह में सर्विलेंस पर रखा था। आज जब सुबह पुलिस ने इन तस्करों के ठिकानों पर रेड की तो 5 नशा तस्कर दबोच लिए गए जबकि 3 नशा तस्
.
आरोपियों से कई तरह के नशे पदार्थ बरामद हुए है। इन नशा तस्करों पर पहले 18 मामले नशा तस्करी के दर्ज है। सभी आरोपी जमानत पर आए हुए थे।
8 लोग थे पुलिस सर्विलेंस पर-CP स्वपन शर्मा बोले
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि पिछले हमेशा की तरह आज भी हमने गुप्त तरीके से थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी में सुबह रेड की। 8 संदिग्ध लोग पुलिस सर्विलेंस पर थे। छापामारी में 5 नशा तस्करों को दबोच लिया गया। इन तस्करों से कितना नशा मिला इस संबंधी बाद में जानकारी दी जाएगी।
4 महीने में 467 FIR दर्ज
कमिश्नर शर्मा ने कहा कि मार्च महीने से अब तक 4 महीनों में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ 467 FIR दर्ज की है। पुलिस ने 623 नशा तस्करों को दबोचा है। अभी तक जिले में जितने भी मामले दर्ज हो रहे है उनमें 92 फीसदी मामले नशा तस्करी के है। पुलिस जमानत पर आए व्यक्ति की हर हरकत पर नजर रखती है।
वह किन लोगों से मिलता है या वह किस तरह की गतिविधियों में शामिल है। यदि कोई नशे की दलदल में फंसा है तो उसे नशा छुड़ाऊ केन्द्र भी दाखिल करवाया जाता है। 4 महीने में पुलिस टीम ने 20 किलो हेरोइन, 15 किलो अफीम, 3 कंविटल चूरापोस्त आदि अभी तक नशा तस्करों से बरामद किया है।