Child dies after drowning in river in Deoria | देवरिया में बच्चे की नदी में डूबने से मौत: नहाने के दौरान हादसा, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार – Deoria News

Actionpunjab
2 Min Read


अजरेश कुमार | देवरिया1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आशीष प्रसाद का 5 वर्षीय पुत्र एकम छोटी गंडक नदी में डूब गया।

बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गया। गर्मी के कारण उसने नदी में स्नान करने की कोशिश की। शुरुआत में वह उथले पानी में खेलता रहा। फिर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसे खोजने लगे। कुछ ग्रामीणों ने नदी किनारे बच्चे के कपड़े देखे। इसके बाद सभी ने मिलकर नदी में तलाश शुरू की। लगभग आधे घंटे बाद बच्चे का शव बाहर निकाला गया।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां बेहोश हो गईं। पिता आशीष प्रसाद भी शोक में डूब गए। गांव के बुजुर्गों और ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने छोटी गंडक नदी के किनारे ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

ग्रामीण परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नदी से दूर रखें और सतर्कता बरतें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *