![]()
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राज सिंह।
पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 55 इंच की सैमसंग एलईडी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी निवासी राज सिंह उर्फ कांच के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की एलईडी बरामद कर
.
वारदात 30 अप्रैल को हुई थी। एक कर्मचारी सेक्टर-7 चंडीगढ़ स्थित शोरूम से एलईडी लेकर ऑटो में जा रहा था। सेक्टर-12ए रैली मार्केट के पास ऑटो रुका। इसी दौरान आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर एलईडी चुरा ली।
गुप्त सूचना पर पकड़ा आरोपी
1 मई को थाना सेक्टर-7 में शिकायत दर्ज की गई। मामला क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सौंपा गया। जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार ने चंडीगढ़ और पंचकूला के कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है। आर्थिक तंगी के कारण उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
वारदात के दिन आरोपी और उसका नाबालिग साथी हाउसिंग बोर्ड चौक के पास घूम रहे थे। उन्होंने देखा कि एक ऑटो सेक्टर-12ए में ट्रैफिक जाम में फंसा हुआ है। मौके का फायदा उठाते हुए एक ने ऑटो चालक को बातों में उलझाया और दूसरा एलईडी को चुपचाप नीचे उतारकर सेक्टर-14 स्थित एक कॉलेज के पास जंगल में छिपा आया।
बेचने की कोशिश की, न बिकी तो घर ले गया चोरी के बाद आरोपी ने एलईडी को बेचने की कोशिश की, लेकिन जब कोई ग्राहक नहीं मिला तो वह उसे अपने घर ले गया। आखिरकार क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर एलईडी बरामद कर ली। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब उसके नाबालिग साथी की तलाश में जुट गई है।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन ने सराहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।