![]()
निली कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में फंदा लगाकर किया सुसाइड।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में देर रात कॉलेज की स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। राजस्थान की रहने वाली स्टूडेंट कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बाबैन पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भ
.
वजह साफ नहीं
हालांकि अभी घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी के बयान भी दर्ज नहीं हुए हैं। पुलिस ने प्रिया के परिजनों को सूचित कर दिया हैं। सुबह तक प्रिया के परिजन अलवर से कुरुक्षेत्र पहुंच जाएंगे।
पूर्व सांसद का कॉलेज
ये निजी कॉलेज पूर्व सांसद का है। इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन से बातचीत की गई, मगर उन्होंने बात सुबह पर टालते हुए कॉल कट कर दी। उधर, जांच अधिकारी SI बलबीर दत्त का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सुबह होगा पोस्टमॉर्टम
SI बलबीर दत्त ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल भेजा जा रहा है। सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्टूडेंट के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है।