![]()
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में डॉग के काटने से घायल हुई मासूम को लेकर बैठी उसकी मां।
पाली में पालतू डॉग ने एक 9 महीने की बच्ची को काट लिया। जिसे उपचार के लिए परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया।
.
पालतू डॉग ने काटा
पाली जिले के भगवानपुरा (रानी) निवासी रमेश जोगी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और 9 माह की बेटी रितिका के साथ चाचोड़ी गांव अपनी बुआ सास कन्या देवी से मिलने गए थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे घर में पालतू डॉग रोटी खा रहा था। इस दौरान खेलते–खेलते 9 माह की रितिका डॉग के पास पहुंच गई।
चेहरे पर 2 जगह काटा
रितिका ने जैसे ही रोटी को हाथ लगाया। डॉग ने उसके चेहरे पर 2 जगह काट लिया। उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन भागकर आए और तुरंत डॉग को भगाया और बच्चों को उपचार के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।