![]()
पुलिस द्वारा जब्त की गई करीब 15 लाख रुपए की कीमत की चांदी की दो सिल्लियां।
मेहंदवास थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने रविवार को रोडवेज बस में सवार दो यात्रियों से करीब 15 लाख रुपए की अवैध चांदी जब्त की है। जब्त चांदी 15.275 किलो है। यह कार्रवाई जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे 52 पर मेहंदवास थाना क्षेत्र में डारडा कट के पास की है, जिस
.
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रोडवेज बस यात्री कैलाश चंद( 52 ) निवासी खटीकों का मोहल्ला, जहाजपुर, जिला भीलवाड़ा व दूसरा रोडवेज सवार नाथू लाल (70) निवासी जहाजपुर, थाना जहाजपुर, जिला भीलवाड़ा है। कैलाश चंद के पास मिले बैग से 8.23 किलो चांदी की सिल्ली मिली जब्त की है। वहीं नाथू लाल के पास मिले बैग से 7.252 किलो चांदी की सिल्ली बरामद हुई। दोनों से चांदी के बिल मांगे गए, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। ऐसे में इस चांदी की सिल्लियों को अवैध व चोरी की मानते हुए जब्त कर लिया है।
इस मामले की जांच ASI प्रभू सिंह को सौंपी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी और DSP राजेश विद्यार्थी के निर्देशन में की गई।