विरेन्द्र सोनकर | बड़ागांव(पिंडरा), वाराणसी7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रामदेव गौतम (राजगीर मिस्त्री)।
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामिने आई है। रविवार शाम करीब 8 बजे एक बाइक चालक की ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी राजगीर मिस्त्री रामदेव गौतम के रूप में हुई है। वहीं मोपेड सवार उसका साथी काशीनाथ निवासी शेरवानी पुर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।