![]()
धौलपुर में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य विनोद अग्रवाल ने अमृत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
धौलपुर में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य विनोद अग्रवाल ने अमृत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे परिसर का दौरा कर विस्तृत जानकारी ली।
.
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, धौलपुर की नई रेलवे स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 8 एस्कलेटर और 4 लिफ्ट लगाई जा रही हैं। इससे विशेष रूप से दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को फायदा मिलेगा।
स्टेशन पर 12 मीटर का फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी प्रगति पर है। अग्रवाल ने प्लेटफॉर्म पर स्थित कैंटीन का निरीक्षण किया। कैंटीन में रेलवे द्वारा स्वीकृत पानी की बोतलें बेची जा रही थीं। प्लेटफॉर्म पर तीन वाटर कूलर चालू स्थिति में पाए गए। स्टेशन की साफ-सफाई संतोषजनक थी।
बाड़ी रेल ट्रैक पर 19 किलोमीटर का गेज परिवर्तन का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही इस ट्रैक पर दो रेलवे स्टेशनों के लिए ट्रेन सेवाएं शुरू होने की संभावना है।