Firing during Tajia procession, police station in-charge on line duty | ताजिया जुलूस के दौरान फायरिंग, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनी – Ballia News

Actionpunjab
2 Min Read


पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एसपी ओमवीर सिंह ने कार्रवाई की है। - Dainik Bhaskar

एसपी ओमवीर सिंह ने कार्रवाई की है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ताजिया जुलूस से वापस लौटते समय हुए विवाद और फायरिंग के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। रेवती थाना क्षेत्र के खरिका कौलेनपाण्डेय टोला में हुई इस घटना में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उपनिरीक्षक जितेन्द्र पाण्डेय और आरक्षी आनन्द कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

घटना 6 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है। ताजिया जुलूस के दौरान साधू यादव के घर के सामने बिजली के तार को लेकर विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया। लेकिन वापसी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और फायरिंग भी हुई।

इस घटना में एक पक्ष के 4 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 लोगों को गोली लगी है। अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गिरफ्तारी के लिए टीम गठित एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। थाना एएचटी के प्रभारी संजय कुमार मिश्र को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपी गई है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *