Israel Netanyahu Trump Nobel Peace Prize Nomination Pakistan | इजराइल ने ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट किया: नेतन्याहू बोले- आप इसके हकदार; पाकिस्तान भी ट्रम्प को नॉमिनेट कर चुका है

Actionpunjab
4 Min Read


वॉशिंगटन डीसी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इजराइल का कहना है कि उसने मिडिल ईस्ट में शांति की कोशिशों के लिए ट्रम्प को नॉमिनेट किया है। - Dainik Bhaskar

इजराइल का कहना है कि उसने मिडिल ईस्ट में शांति की कोशिशों के लिए ट्रम्प को नॉमिनेट किया है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। नेतन्याहू ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में ट्रम्प को इसके बारे में जानकारी दी।

नेतन्याहू ने कहा- मैं आपको वह लेटर दिखाना चाहता हूं जो मैंने नोबेल पुरस्कार कमेटी को भेजा है। इसमें आपको शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है, जिसके आप पूरी तरह से हकदार हैं और आपको यह मिलना चाहिए।

नेतन्याहू का कहना है कि उन्होंने यह फैसला मिडिल ईस्ट में शांति के लिए ट्रम्प की तरफ से की जा रही कोशिशों के मद्देनजर किया है।

हालांकि, ट्रम्प पहले ही कह चुके हैं ‘मैं कितने भी युद्ध रोक लूं, कुछ भी कर लूं, मुझे नोबेल नहीं मिलेगा। मुझे नोबेल शांति पुरस्कार 4-5 बार मिलना चाहिए था। लेकिन वे मुझे ये पुरस्कार नहीं देंगे क्योंकि वे इसे केवल लिबरल्स को देते हैं।

इजराइली पीएम नेतन्याहू ट्रम्प को नोबेल नॉमिनेशन का लेटर देते हुए।

इजराइली पीएम नेतन्याहू ट्रम्प को नोबेल नॉमिनेशन का लेटर देते हुए।

पाकिस्तान भी ट्रम्प को नोबेल के लिए नॉमिनेट कर चुका है

इजराइल से पहले पाकिस्तान सरकार भी ट्रम्प को 2026 के नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट कर चुकी है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ट्रम्प की कूटनीतिक पहल और मध्यस्थता ने एक बड़े युद्ध को टालने में मदद की।

पाकिस्तानी सरकार ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि ट्रम्प ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों से बात कर संघर्षविराम में अहम भूमिका निभाई। इससे दो न्यूक्लियर ताकत वाले देशों के बीच युद्ध की आशंका टल गई।

ट्रम्प बोले- कई देशों के विवाद निपटाए

राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को फिर से दावा किया कि उनकी सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच एक बहुत बड़ी लड़ाई को रोक दिया। इसके साथ ही उन्होंने कोसोवो-सर्बिया और रवांडा-कांगो के बीच संघर्ष रोकने का दावा किया।

ट्रम्प ने कहा- हमने कई झगड़े रोके, जिनमें भारत और पाकिस्तान का बहुत बड़ा विवाद शामिल था। हमने दोनों देशों से कहा कि अगर आप आपस में लड़ेंगे, तो हम आपके साथ कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखेंगे। वे शायद परमाणु युद्ध के स्तर पर थे। इसे रोकना बहुत जरूरी था।

सितंबर में शुरू होगा ऑफिशियल नॉमिनेशन

नोबेल प्राइज 2026 के लिए ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन सितंबर में शुरू किए जाएंगे। हालांकि, अभी अंतिम तारिख का ऐलान नहीं किया गया है। 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 जनवरी थी।

2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 338 नॉमिनेशन किए गए। इनमें से 244 व्यक्ति और 94 संगठन थे। 2023 में इस पुरस्कार के 286 उम्मीदवार नामांकित थे। 2016 में सबसे अधिक 376 नॉमिनेशन हुए थे।

नोबेल नॉमिनेट्स के नाम 50 साल तक उजागर नहीं किए जाते

नोबेल प्राइज वेबसाइट के मुताबिक उनकी ओर से किसी भी फील्ड में नोबेल के लिए नॉमिनेट होने वाले लोगों के नाम अगले 50 साल तक उजागर नहीं किए जाते हैं।

——————————————

यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प ने टैरिफ डेडलाइन 1 अगस्त तक बढ़ाई: जापान-साउथ कोरिया पर 25-25% लगाया; ट्रम्प फिर बोले- हमने भारत-पाक लड़ाई रोकी

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने ग्लोबल टैरिफ को लेकर को नई तारीखों का ऐलान किया है। सोमवार देर रात वाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लैविट ने कहा, टैरिफ डेडलाइन को 9 जुलाई से बढ़ाकर 1 अगस्त कर दिया गया है। जापान, दक्षिण कोरिया पर 25%-25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *