Discussion on environment and industry in Rajasthan | राजस्थान में पर्यावरण और उद्योग पर चर्चा: 9 जुलाई को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में संगोष्ठी, उद्योग मंत्री राठौड़ होंगे शामिल – Jaipur News

Actionpunjab
1 Min Read



कार्यक्रम की घोषणा के दौरान लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक नटवरलाल अजमेरा और सीडॉस के वाइस चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 9 जुलाई को पर्यावरण, उद्योग और खनन विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार होगी। इस सेमिनार में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि होंगे। उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

.

सेमिनार में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन के साथ राज्य के औद्योगिक विकास और खनन क्षेत्र के विकास पर विचार-विमर्श होगा।

कार्यक्रम की घोषणा के दौरान लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक नटवरलाल अजमेरा और सीडॉस के वाइस चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

सेमिनार में अगले वर्ष 5 से 8 फरवरी तक सीतापुरा के जेईसीसी में आयोजित होने वाले इंडिया स्टोन मार्ट की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। इस मार्ट का आयोजन लघु उद्योग भारती, सीडॉस और रीको द्वारा किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के स्टोन एग्जीबिटर्स और खरीदारों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *