Hisar Bharat Nagar Stone pelting Police| Thana Incharge Injured | हिसार में देर रात स्पीकर बजाने पर विवाद: पुलिस पर पथराव कर छत से कूदे युवक, चौकी इंचार्ज समेत 2 घायल, एक की मौत – Hisar News

Actionpunjab
2 Min Read



हिसार के नागरिक अस्पताल में घायलों को लाया गया जहां से अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।

हरियाणा में हिसार के भारत नगर में जन्मदिन के कार्यक्रम में सोमवार रात 11:30 बजे सड़क के बीच स्पीकर बजाने पर कुछ लोगों और पुलिस में भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर है। वहीं, चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हैं।

.

पुलिस के अनुसार, देर रात तेज आवाज में स्पीकर बजाने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस दौरान कुछ युवकों ने 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज विनोद पर हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मिलगेट थाने से पुलिस टीम भी पहुंच गई।

युवकों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस जब उनकी ओर बढ़ी तो 2 युवक भागते हुए छत से कूद गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां दिनेश नाम के युवक ने दम तोड़ दिया।

आकाश नामक युवक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। इस घटना में चौकी इंचार्ज विनोद व पुलिसकर्मी महेंद्र भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते दो डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।

पुलिस पर तेजधार हथियारों से हमले का आरोप चौकी इंचार्ज विनोद का आरोप है कि सड़क पर स्पीकर बजा रहे काकू समेत कुछ युवकों को रोका तो उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। पुलिसकर्मी किसी तरह बाहर निकले। इसी दौरान दो युवक छत से कूद गए और पुलिस पर पथराव कर दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *