श्री वीर दुर्गादास राजपूत शिक्षा समिति पाली के तत्वाधान में कॅरियर वर्कशॉप में मौजूद युवा और अतिथि।
पाली शहर के रोटरी क्लब में मंगलवार को श्री वीर दुर्गादास राजपूत शिक्षा समिति पाली के तत्वाधान में कॅरियर वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमें अतिथि के रूप में नवचयनित IAS त्रिलोक सिंह राठौड़ भाकरी ओसियां भी पहुंचे।
.
वर्कशॉप को संबोधित करते हुए IAS त्रिलोक सिंह राठौड़ ने कहा कि लगातार संघर्ष करने और निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दैनिक समाचार पत्रों को नियमित पढ़ना चाहिए। अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने विधि विभाग में संभावनाओं के बारे में बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह देवड़ा ने अपने जीवन के जुड़े स्मरण बताए। सोजत सीओ जेठू सिंह करनोत ने कहा कि अपनी क्षमताओं को पहचानने की आवश्यकता है। SDM पाली विमलेंद्र राणावत ने कहा कि बच्चों को यह ध्यान रखना होगा कि किस प्रकार अपने लक्ष्यों को अपनी योग्यताओं के अनुसार निर्धारित करना चाहिए। एसडीएम मारवाड़ जंक्शन महावीर सिंह जोधा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग के अनुरूप अभ्यर्थी को अपना दृष्टिकोण स्पष्ट रखना चाहिए। इस मौके कमेटी के चूनसिंह भाकरी, प्रहलाद सिंह उतवन, राजेंद्र सिंह डिगाई, जवान सिंह सरदार समंद, पर्वत सिंह टेवाली, भवानी सिंह सादरा, अजयपाल सिंह हेमावास, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल सिंह कुम्पावत, करण सिंह बनाड, जवानसिंह मोनी, चंद्रेशपाल सिंह, राजेंद्र सिंह भाटी, पर्वत सिंह वेलार, चंद्रवीर सिंह सिसरवादा, भरत सिंह भाकरी, शैतान सिंह सोनिगरा, बलवीर सिंह राणावत सहित राजपूत समाज के युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जगपालसिंह बाला ने किया।

श्री वीर दुर्गादास राजपूत शिक्षा समिति पाली के तत्वाधान में कॅरियर वर्कशॉप में मौजूद राजपूत समाज के लोग।