Akhilesh said- the situation will improve only when BJP is removed | अखिलेश बोले- बीजेपी हटेगी तभी सुधरेगी हालत: भाजपा ने बनाया यूपी को अपराध का गढ़, कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त – Uttar Pradesh News

Actionpunjab
3 Min Read


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार हर समस्या की जड़ है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं क

.

जीरो टालरेंस भी हुआ जीरो अखिलेश ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाकर अपने लोगों के जरिए लूट कराती है। जल जीवन मिशन को इसका उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि हर योजना में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की गलत नीतियों से गरीब और गरीब हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं, अस्पतालों में दवाएं और इलाज उपलब्ध नहीं है, और मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं का अभाव है। सरकारी विभागों के निजीकरण पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

अखिलेश ने बीजेपी को ‘भूमाफिया’ करार देते हुए कहा कि बीजेपी के लोग सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। तालाब, पार्क और अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने लाखों गरीब परिवारों को बेघर कर दिया और उन्हें उचित मुआवजा भी नहीं दिया। अखिलेश ने कहा कि सरकार जीरो टालरेंस की बात करती है और जीरो टालरेंस ही जीरो हो गया है।

यूपी में नागपुर जैसा केंद्र बनाना चाहती है आरएसएस

अखिलेश ने कहा कि आरएसएस उत्तर प्रदेश में नागपुर जैसा केंद्र बना रहा है। बीजेपी पर झूठ और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी समाज को बांटती है और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने बीजेपी को लोकतंत्र और संविधान विरोधी बताया। अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए अखिलेश ने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएं और वोटर लिस्ट पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वोटर लिस्ट में साजिश करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *