Farmer organizations will get space in Mandi yard | मंडी यार्ड में किसान संगठनों को मिलेगी जगह: राजस्थान की सभी मंडियों में एफपीओ को क्रय-विक्रय के लिए मिलेगा निश्चित प्लेटफॉर्म – Jaipur News

Actionpunjab
1 Min Read



राज्य की सभी मंडी समितियों में पंजीकृत कृषक उत्पादक संगठनों को विशेष प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे।

राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य की सभी मंडी समितियों में पंजीकृत कृषक उत्पादक संगठनों को विशेष प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे।

.

इस सुविधा का लाभ कृषक उत्पादक संगठन, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, क्रय-विक्रय सहकारी समितियां, स्वयं सहायता समूह और ग्राम सेवा सहकारी समितियां उठा सकेंगी। इससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा।

कृषि एवं उद्यानिकी शासन सचिव राजन विशाल के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। कृषि विपणन विभाग ने सभी मंडी सचिवों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मंडी प्रांगण में निश्चित जगह मिलने से किसान संगठनों को अपने उत्पाद बेचने में सुविधा होगी।

किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) में सिर्फ किसान ही सदस्य होते हैं। ये संगठन छोटे किसानों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करते हैं। एफपीओ का मुख्य उद्देश्य किसानों को संसाधन, ज्ञान और बाजार तक बेहतर पहुंच प्रदान कर उनकी आय बढ़ाना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *