The nephew of the MLA from Varanasi brandished a pistol on Instagram | वाराणसी से विधायक के भतीजे ने इंस्टाग्राम पर लहराई पिस्टल: होटल परिसर में ‘रेल दिया जाएगा’ गाना पर बनाई रील, कांग्रेस ने मांगी कार्रवाई – Varanasi News

Actionpunjab
2 Min Read


वाराणसी के पिंडरा से भाजपा विधायक डा. अवधेश सिंह के भतीजे ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। विधायक के भतीजे गौरव सिंह उर्फ पिन्चू इंस्टाग्राम वीडियो में खुलेआम पिस्टल लहरा रहे हैं। चर्चित गीत …रेल दिया जाएगा पर रील बनाते हुए होटल से निकल रहे हैं

.

इस रील में होटल के कमरे से निकलते ही गेट पर उनका एक दोस्त उन्हें पिस्टल थमाते नजर आ रहा है फिर उसे पकड़कर फोन पर बात करते हुए बाहर की ओर आ रहे हैं। 38 सेकेंड की रील के बैकग्राउंड में प्यार से समझ लीजिए नहीं तो रेल दिया जाएगा गाना बज रहा है।

इस रील में गौरव सिंह का दोस्त उन्हें पिस्टल थमाते दिख रहा है।

इस रील में गौरव सिंह का दोस्त उन्हें पिस्टल थमाते दिख रहा है।

सोशल मीडिया में खुलेआम पिस्टल लहराने के बाद विधायक के भतीजे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उनके समर्थक इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। वहीं लोग अलग-अलग टिप्पणी भी दे रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा लोगों ने लिखा है ‘चचा हमारे विधायक हैं’ । हालांकि अभी उनकी ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई। समर्थक इसे उनकी लाइसेंसी पिस्टल बता रहे हैं।

उधर, कांग्रेस ओर समाजवादी पार्टी ने वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वाराणसी में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब वाराणसी पुलिस ही बतावे की असलहे के प्रदर्शन पर बनारस में छूट है क्या? सवाल भी उठाया कि क्या यह माननीयों के परिवार में खौफ और रौला बनाए रखने का विशेष अधिकार दिया गया है।

इस पिस्टल को अपने हाथ में लेकर बैकग्राउंड में रील बनाई जा रही है।

इस पिस्टल को अपने हाथ में लेकर बैकग्राउंड में रील बनाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *