Haryana CET 2025 Exam Date Update; Group C Job  | हरियाणा में CET एग्जाम की डेटशीट का ऐलान: 2 दिन में 4 शिफ्ट में पेपर, HTET परीक्षा की भी डेट घोषित; पढ़ें पूरा शेड्यूल – Haryana News

Actionpunjab
8 Min Read


हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने मंगलवार को ग्रुप-C भर्ती के लिए CET एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी। यह एग्जाम 26 और 27 जुलाई यानी 2 दिन में होगा। दोनों दिन 2-2 शिफ्टें होंगी। जिसकी टाइमिंग सुबह 10 बजे से 11.45 बजे और दोपहर बाद 3.15 बजे से 5 बजे त

.

एग्जाम देने के लिए परीक्षार्थियों को 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा। इस एग्जाम के लिए साढ़े 13 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। ये परीक्षा 3 साल बाद हो रही है। नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। एग्जाम OMR बेस्ड ऑफलाइन मोड से होगा। पेपर में सवाल अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में आएंगे।

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने HTET एग्जाम की नई डेट का ऐलान भी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन शर्मा के मुताबिक अब एग्जाम 30 और 31 जुलाई को होगा। पहले ये 26 और 27 जुलाई को होना था।

CM बोले- बिना खर्ची-बिना पर्ची रोजगार दे रही सरकार CET एग्जाम की डेट के ऐलान के बाद CM नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- बिना खर्ची-बिना पर्ची रोजगार दे रही भाजपा सरकार। प्रदेश के युवाओं से किया गया हर संकल्प हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी के तहत CET-2025 ग्रुप C की परीक्षा 26 एवं 27 जुलाई को प्रदेशभर में आयोजित की जा रही है। भाजपा सरकार प्रदेश के प्रत्येक युवा को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है। CET के माध्यम से लाखों युवाओं के बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। मैं CET-2025 के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

चेयरमैन ने लिखा- परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं एग्जाम की डेट की घोषणा को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा- आप सभी अभ्यर्थियों को यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि एक लंबे इंतजार के बाद CET 2025 आयोजित होने जा रहा है। CET 2025 एग्जाम संपूर्ण प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को कुल 4 शिफ्टों में संपन्न कराया जाएगा। आप सभी आगामी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं।

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने कहा कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और सत्र संबंधी विवरण एवं सामान्य दिशा-निर्देशों के लिए आयोग की वेबसाइट http://www.hssc.gov.in पर समय-समय पर अपडेट जरूर चेक करें। उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी जल्द ही वेबसाइट पर शुरू होगी।

CET एग्जाम के लिए 1,350 सेंटर बनाए CET के लिए करीब 1,350 सेंटर बनाए गए हैं, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने सिक्योरिटी के पैरामीटर पर फिट नहीं होने पर 334 एग्जाम सेंटर घटा दिए हैं।

हर जिले में 2 नोडल अफसर होंगे तैनात हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ये एग्जाम 2 दिन में 4 सत्रों में लेगा। एक सत्र में करीब 4.73 लाख अभ्यर्थी एग्जाम दे सकेंगे। ऐसे में 13.47 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा 2 दिन में पूरी हो जाएगी। हर जिले में दो-दो नोडल अफसर नियुक्त होंगे।

सीईटी में सिक्योरिटी के लिए करीब 13 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक सेंटर पर करीब 10 सुरक्षाकर्मियों का स्टाफ होगा। परीक्षा लेने वाला स्टाफ इससे अलग होगा। आयोग के चेयरमैन एडवोकेट हिम्मत सिंह तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें ले रहे हैं।

सिटी से 10 किलोमीटर के दायरे में एग्जाम सेंटर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने CET एग्जाम को लेकर 19 जून को प्रदेश के सभी डीसी को वीडियो कॉन्फ्रेंस में निर्देश दिए थे कि शहर के अधिकतम 10 किलोमीटर के दायरे में ही एग्जाम सेंटर बनाए जाएं। क्योंकि शहर से ज्यादा दूर एग्जाम सेंटर बनाए जाने के कारण दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को दिक्कत आती है। जिसके बाद जिलों में वहीं एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जो शहर से दस किलोमीटर के दायरे में हैं।

हर एग्जाम सेंटर पर लगेंगे CCTV मुख्य सचिव ने एग्जाम सेंटरों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। एग्जाम सेंटर वहीं बनाए गए हैं, जहां पर बिजली, पानी, शौचालय आदि सुविधाएं हैं। इसके साथ ही उन्हीं स्कूलों या कॉलेज में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जहां चार दीवारी है।

एग्जाम सेंटरों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। सेंटरों पर आने-जाने का रास्ता सही रखा गया है ताकि वाहनों से जाम की स्थिति ना बने।

CET एग्जाम का क्या पैटर्न होगा..

1. 12वीं के स्तर का होगा पेपर हरियाणा सीईटी का पेपर सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं के स्तर का होगा। हालांकि अंग्रेजी और हिंदी विषय का स्तर मैट्रिक यानी 10वीं के लेवल का होगा। परीक्षा OMR शीट पर होगी। यह सीट एग्जाम सेंटर में HSSC देगा। जिसमें आपको सही विकल्प चुनकर गोले भरने होंगे। ये परीक्षा कंप्यूटर पर नहीं होगी।

2. हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा पेपर सीईटी का पेपर हिंदी और अंग्रेजी यानी 2 भाषाओं में होगा। पेपर में 100 सवाल होंगे। हर सवाल के 4 विकल्प यानी ऑप्शन होंगे। OMR सीट पर सही विकल्प वाले नंबर पर गोला लगाना होगा। हर सवाल का जवाब देना अनिवार्य होगा।

गलत जवाब होने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अगर कोई युवा जवाब नहीं देना चाहता तो उसे 5वां गोला या बबल पर निशान लगाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया और किसी सवाल का उत्तर खाली छोड़ा तो 1 नंबर कटेगा।

3. 1 घंटा 45 मिनट का होगा पेपर सीईटी के पेपर में पूरे 100 सवाल होंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा। इसे पूरा करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा। एक बार सेंटर अलॉट होने के बाद उसे चेंज नहीं किया जाएगा। अगर आप जनरल कैटेगरी में हैं, तो आपको 50% नंबर लाने होंगे। अगर आप SC, ST और OBC जैसी आरक्षित यानी रिजर्व कैटेगरी में हैं, तो आपको 40% नंबर लाने होंगे।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का नोटिफिकेशन…

——————

ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणा में विरोध के बीच UPS लागू, नोटिफिकेशन जारी; 1 अगस्त से चुन सकेंगे कर्मचारी विकल्प

हरियाणा में विपक्ष के विरोध के बीच केंद्र की तर्ज पर सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) लागू कर दी है। सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग में लिए गए UPS लागू करने के फैसले का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हरियाणा में सरकारी विभागों के कर्मचारी इसी साल एक अगस्त से यूपीएस का विकल्प चुन सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *