woman died due to snake bite | सांप के काटने से महिला की मौत: संत कबीर नगर में हुआ हादसा, बस्ती जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम – Belhar Kala(Sant Kabir Nagar) News

Actionpunjab
1 Min Read


कृष्ण चंद चौधरी | बेलहर कला, संतकबीर नगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जिला चिकित्सालय जनपद बस्ती। - Dainik Bhaskar

जिला चिकित्सालय जनपद बस्ती।

संतकबीरनगर के बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुर में एक दुखद घटना सामने आई। मंगलवार को पशुओं के लिए चारा लेने गई 50 वर्षीय विमलावती देवी को जहरीले सांप ने काट लिया।

परिवार वालों ने तुरंत एंबुलेंस से उन्हें बस्ती जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक विमलावती कमलेश्वर की पत्नी थीं और भानपुर की रहने वाली थीं। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। महिला की मृत्यु की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया है। शव का आज अन्तिम संस्कार करने में जुटे परिजन गांव में छाया मातम

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *