डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रीहरिदेव जोशी जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन की शुरु।
डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रीहरिदेव जोशी जिला अस्पताल में बुधवार से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन की शुरुआत कर दी गई। इस मशीन से एक यूनिट खून से आरबीसी, प्लाज्मा ओर प्लेटलेट को अलग कर 3 मरीजों की जिंदगी को बचाया जा सकेगा। इससे प्लेटलेट, प्लाज्मा की कमी
.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ब्लड सेंटर डिवीजन की ओर से डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़े श्री हरिदेव जोशी जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन का लाइसेंस मिल गया है।

चिकित्सा अधिकारियों ने फीता काटकर की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन की शुरूआत।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर ने बताया कि राज्य सरकार की मंजूरी के बाद ही ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन के लिए ब्लड बैंक में लैब तैयार कर ली थी। मशीन का स्टालेशन कर दिया था। केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी आते ही आज ही मशीन को शुरू कर दिया है।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस बाला मुरुगन, अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर, उप अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ सिंह, डॉ. कांतिलाल मेघवाल, डॉ. राजेश सरैया, डॉ. सीपी रावत की मौजूदगी में ब्लड बैंक में मशीन की शुरुआत की गई।

ब्लड कंपोनेंट मशीन की सुविधा से अब एक यूनिट ब्लड 3 मरीजों के काम आ सकेगा।
डॉ. राजेश सरैया ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट मशीन की शुरुआत डूंगरपुर स्वास्थ्य सेवाओं ने बड़ी उपलब्धि है। अब एक यूनिट ब्लड 3 मरीजों के काम आ सकेगा। एक यूनिट खून से आरबीसी, प्लाज्मा ओर प्लेटलेट को अलग कर 3 मरीजों के काम आ सकता है। इससे कुपोषण के मरीज को आरबीसी ओर प्लेटलेट की कमी वाले मरीजों को प्लेटलेट दिया सकेगा। इससे कुपोषित ओर डेंगू से जूझ रहे मरीजों को रेफर करने की समस्या से भी निजात मिलेगी।