Chandigarh night rain orange alert issued | चंडीगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी: रात से रुक-रुककर हो रही बरसात; सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से 2 फीट दूर – Chandigarh News

Actionpunjab
2 Min Read


चंडीगढ़ में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी है। वीरवार सुबह से भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच, सुखना लेक का जलस्तर तेजी से बढ़कर 1161 फीट तक पहुंच गया है, जबकि फ

.

इस साल 1 जून से अब तक 322.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो सामान्य से 48.2 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून काफी सक्रिय है और आने वाले दिनों में और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

सुखना लेक।

सुखना लेक।

बुधवार को सुबह के समय शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। 1.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, लेकिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा।

निचले इलाकों की हो रही निगरानी

बारिश और संभावित जलभराव को देखते हुए नगर निगम और यूटी प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है। खासतौर पर निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

जरूरत पड़ी तो खोले जाएंगे फ्लड गेट

प्रशासन लगातार सुखना लेक के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। अगर बारिश तेज रही और जलस्तर 1163 फीट तक पहुंचा तो फ्लड गेट खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि शहर को बाढ़ के खतरे से बचाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *