When a student was interrupted in the library, his friend was called | लाइब्रेरी में छात्र को टोका तो बुला लाया दोस्त: बिल्डिंग मालिक की बेरहमी से पिटाई, गले से सोने की चेन लूटी, CCTV में घटना कैद – Sitapur News

Actionpunjab
2 Min Read


अभिषेक सिंह | सीतापुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। - Dainik Bhaskar

मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीतापुर के कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में स्थित एक निजी लाइब्रेरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ दबंग युवकों ने लाइब्रेरी संचालक और बिल्डिंग मालिक की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, नगर स्थित इस लाइब्रेरी में अभय नामक युवक रोजाना पढ़ने आता था। बुधवार शाम को वह लाइब्रेरी के पास बिल्डिंग के दूसरे पोर्शन में रेलिंग के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान भवन स्वामी शिवम कुमार वर्मा पुत्र स्व. कमल कुमार वर्मा ने उसे टोका और छत से हटकर लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर अभय और शिवम वर्मा में कहासुनी हो गई। इसके बाद अभय ने फोन कर अपने कुछ अज्ञात साथियों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने पहुंचते ही शिवम पर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित के गले में पहनी सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 87 हजार रुपए बताई जा रही भी आरोपियों ने लूट ली और मौके से फरार हो गए।

मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

लोगों में फैला आक्रोश घटना के बाद नगर में आक्रोश फैल गया। देर शाम पीड़ित पक्ष के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली महमूदाबाद पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ प्रार्थनापत्र सौंपा। पीड़ित ने अभय और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और लूटपाट का आरोप लगाया है।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *