सर्रे7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कपिल शर्मा के कप्स कैफे के बाहर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार रात फायरिंग हुई। कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले, 7 जुलाई को कप्स कैफे नाम के इस कैफे का उद्घाटन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की।
NDTV की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है।
हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कैफे के बाहर एक कार में बैठा व्यक्ति गाड़ी के अंदर से लगातार फायरिंग करते दिख रहा है। हालांकि, अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कपिल शर्मा ने कप्स कैफे के जरिए पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है।
कपिल शर्मा के बयान से नाराज होकर फायरिंग का दावा गोलीबारी के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने कपिल शर्मा के एक पुराने बयान से नाराज होकर उनके कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
NIA को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में हरजीत सिंह लाडी की तलाश है। विहिप नेता की अप्रैल 2024 में पंजाब के रूपनगर जिले में उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
कनाडा में एपी ढिल्लों के घर पर पिछले साल फायरिंग हुई थी इससे पहले कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर 1 सितंबर, 2024 की रात को फायरिंग हुई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ढिल्लों के घर के बाहर 14 गोलियां चलाता दिखा।
लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। वीडियो में सलमान खान के साथ ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो ‘ओल्ड मनी’ में काम को हमले का कारण बताया गया। गैंग ने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी कि ढिल्लों को सलमान खान से दूरी बनाए रखनी चाहिए, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
……………………………….
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
खालिस्तानी आतंकी पन्नू का दावा-कनाडा में PM मोदी को घेरेंगे, निज्जर की हत्या पर जवाब मांगेंगे

पन्नू ने वीडियो जारी किया था, जिसमें PM मोदी और कनाडा PM मार्क कार्नी की फोटो लगा रखी थी।
खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर दावा किया कि G7 समिट के दौरान कनाडा में PM नरेंद्र मोदी को घेरेंगे। 8 जून 2023 को हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर उनसे जवाब मांगा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
कनाडा के गुरुद्वारे में खालिस्तानियों ने तोड़फोड़ की, दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखा

कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तान आतंकियों के एक गुट ने खालसा दीवान सोसाइटी (KDS) गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की। गुरुद्वारा प्रशासन ने इससे जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें पार्किंग के आसपास की दीवार पर कई जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद शब्द स्प्रे-पेंट किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…