Delhi NCR Rainfall Flood Photos Update; Uttarakhand Landslide | Chardham Yatra | दिल्ली-NCR में बाढ़ के हालात, गाड़ियां तैरीं: नागपुर में घरों में पानी घुसा, रुद्रप्रयाग में पहाड़ टूटा; बारिश-तबाही की PHOTOS

Actionpunjab
5 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Delhi NCR Rainfall Flood Photos Update; Uttarakhand Landslide | Chardham Yatra

नई दिल्ली/रुद्रप्रयाग6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-NCR में बीते 12 घंटे से तेज बारिश जारी है। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद दिल्ली और गुरुग्राम की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। कई इलाकों में लोग तक पानी में डूब गए। घरों में पानी भर गया है।

वहीं उत्तराखंड में बारिश के चलते कई जगहों में लैंडस्लाइड हुई है। रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ रोड पर पहाड़ टूट गया। आगे फोटोज में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और तबाही की देखिए…

दिल्ली-NCR: सड़कों पर नदी, गाड़ियां और लोग डूबे

दिल्ली और गुरुग्राम में आज बारिश का अलर्ट है। बुधवार शाम हुई तेज बारिश के बाद शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया। गुरुग्राम सेक्टर 6 में शीतला माता मंदिर के पास गाड़ियां पानी में तैरती नजर आईं। लोग तक पानी में डूब गए। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के नरसिंहपुर के नजदीक सर्विस लेन पर 2 फुट तक पानी जमा हो गया। दिल्ली और गुरुग्राम में आज भी बारिश का अलर्ट है।

कार और बड़ी गाड़ियों के अलावा बाइक भी पानी में डूबी नजर आईं।

कार और बड़ी गाड़ियों के अलावा बाइक भी पानी में डूबी नजर आईं।

गुरुग्राम की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों की कमर से ऊपर तक पानी भरा है।

गुरुग्राम की सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों की कमर से ऊपर तक पानी भरा है।

बारिश के पानी में फंसी एक कार को निकालने की कोशिश करते लोग।

बारिश के पानी में फंसी एक कार को निकालने की कोशिश करते लोग।

साइबर सिटी इलाके में घंटों गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। आज भी गुरुग्राम में तेज बारिश का अलर्ट है।

साइबर सिटी इलाके में घंटों गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। आज भी गुरुग्राम में तेज बारिश का अलर्ट है।

गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड पर बुधवार रात एक ट्रक खाई में गिर गया। सड़क धंसने की वजह से हादसा हुआ।

गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड पर बुधवार रात एक ट्रक खाई में गिर गया। सड़क धंसने की वजह से हादसा हुआ।

मध्य प्रदेश: बस-कार पानी में बहे

मध्य प्रदेश के मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया, शिवपुरी, जबलपुर, रीवा, शहडोल-सागर में बाढ़ के हालात हैं। बीते 24 घंटे से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

दमोह में ड्राइवर ने तेज बहाव वाले नाले से बस निकालने की कोशिश की। बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे लटक गई।

दमोह में ड्राइवर ने तेज बहाव वाले नाले से बस निकालने की कोशिश की। बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे लटक गई।

सागर में एक कार नाले के तेज बहाव में बह गई। इसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई‌।

सागर में एक कार नाले के तेज बहाव में बह गई। इसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई‌।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में घने जंगल के बीच वाटर फॉल का बहाव भी बढ़ गया है।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में घने जंगल के बीच वाटर फॉल का बहाव भी बढ़ गया है।

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रोकी गई

उत्तराखंड में मानसून सीजन में अब तक 22% से ज्यादा बारिश हुई है। राज्यभर के अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। सड़कें बंद को गईं। इसके चलते चारधाम यात्रा लगभग रोक दी गई है। बुधवार को रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जाने वाले रूट पर लैंडस्लाइड हो गई। सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है। फिलहाल पहाड़ के मलबे को हटाने का काम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

रुद्रप्रयाग में बुधवार को बद्रीनाथ मार्ग पर पहाड़ टूट गया। इसके चलते गाड़ियां फंस गईं।

रुद्रप्रयाग में बुधवार को बद्रीनाथ मार्ग पर पहाड़ टूट गया। इसके चलते गाड़ियां फंस गईं।

लैंडस्लाइड के बाद से बद्रीनाथ हाईवे बंद है। गुरुवार को JCB मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।

लैंडस्लाइड के बाद से बद्रीनाथ हाईवे बंद है। गुरुवार को JCB मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।

नागपुर में तेज बारिश, 71 गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बारिश के कारण 71 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा गया। बोरगांव में 35 साल का युवक उफनते नाले में बह गया। उप्पलवाड़ी में भी 18 साल के लड़के की मौत हुई। नागपुर जिले के सभी स्कूल 9 जुलाई तक बंद हैं।

नागपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नागपुर में मंगलवार रात 8:30 बजे से बुधवार सुबह 5:30 बजे तक नौ घंटों में 172.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नागपुर में मंगलवार रात को भारी बारिश हुई। एक इलाके का एरियल व्यू।

नागपुर में मंगलवार रात को भारी बारिश हुई। एक इलाके का एरियल व्यू।

नागपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ कई वाहन डूब गए। कई इलाकों में नुकसान हुआ है।

नागपुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ कई वाहन डूब गए। कई इलाकों में नुकसान हुआ है।

नागपुर में 9 जुलाई की रात 172.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कई मकानों में पानी भर गया।

नागपुर में 9 जुलाई की रात 172.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कई मकानों में पानी भर गया।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में तेज बारिश, 6 फ्लाइट डायवर्ट:गुरुग्राम में 90 मिनट में 103 mm बारिश; MP-हरियाणा में नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत

दिल्ली-NCR में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है। बुधवार को खराब मौसम के कारण 6 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। 4 फ्लाइट जयपुर भेजी गईं और 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गईं। कुछ के रूट में बदलाव किया। कुछ उड़ानों में देरी भी हुई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *