Kanwariyas got angry on making vegetables in egg gravy | अंडे की ग्रेवी में सब्जी बनाने पर भड़के कांवड़िये: ​​​​​अमरोहा में शाकाहारी होटल में हंगामा, पुलिस ने किया बंद, फूड विभाग ने लिया नमूना​​ – Amroha News

Actionpunjab
1 Min Read


रोहित कुमार प्रजापति | अमरोहा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित ख्यालीपुर ढाल के पास एक शाकाहारी होटल में कावड़ियों को संदिग्ध सब्जी परोसने का मामला सामने आया है। बृजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे रामपुर के कावड़िए शुक्रवार दोपहर को इस होटल में रुके।

पीड़ित कावड़िए शेखर ठाकुर ने बताया कि उन्होंने छोले की सब्जी का ऑर्डर दिया। भोजन के लिए 680 रुपए का भुगतान किया। खाते समय सब्जी से अजीब गंध आने पर कावड़ियों ने विरोध किया। उनका आरोप है कि छोले को अंडे की ग्रेवी में बनाया गया था।

3 तस्वीरें देखिए…

विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सर्किल सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि सब्जी में अंडे की ग्रेवी नहीं थी। टमाटर की अधिक मात्रा के कारण सब्जी में खट्टापन आ गया था। फूड विभाग को बुलाकर सब्जी का नमूना लिया गया है।

पुलिस ने होटल को तत्काल बंद करा दिया। कावड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्थिति अब सामान्य है। कावड़ियों ने इस घटना से अपनी कांवड़ खंडित होने की भी बात कही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *